दिव्यांगजनों के पुनर्वास हेतु दिव्यांगता आंकलन शिविर का आयोजन

दुर्ग, 07 मार्च 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले में निवासरत दिव्यांगजनों के सामाजिक प्रचालन एवं उनको विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनके सामाजिक एवं आर्थिक पुनर्वास हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत दिव्यांगजनों की दिव्यांगता का आंकलन किया जा रहा है। जिसके लिए 11 मार्च 2024 से 25 अप्रैल 2024 तक जिले के विभिन्न स्थानों पर सुबह 10 बजे से शिविर आयोजित किए जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 मार्च को स्वामी विवेकानंद सभागार पदमनाभपुर दुर्ग में, 14 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में, 20 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में, 21 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसाली भिलाई में, 27 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिवारा में, 28 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा में, 3 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुम में, 4 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरी धमधा में, 10 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिसाली में, 18 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतई में, 24 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्हारी में एवं 25 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झीट पाटन में शिविर आयोजित किया जाएगा।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है