कोसरिया यादव समाज के वार्षिक सम्मेलन एवं गीता जयंती में शामिल हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधि

रानीतराई 25 फरवरी :  पाटन ब्लाक अंतर्गत ग्राम तरीघाट में कोसरिया यादव समाज सर्किल रानीतराई के तत्वधान में 25 फरवरी को गीता जयंती एवं वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान उपस्थित अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रथम पाली में मुख्य अतिथि के रूप में जितेन्द्र वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष। विशेष अतिथि के रूप में डॉ संतराम कुंभकार पूर्व जनपद सदस्य पाटन उपस्थित रहें।

कार्यक्रम की दूसरी पाली में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राजेंद्र साहू पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय सहकारी बैंक दुर्ग, अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग। विशेष अतिथि के रूप में राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, अशोक साहू सरपंच तरीघाट, श्रीमती नंदनी गोस्वामी उप सरपंच तरीघाट, श्रीमती चंद्रिका साहु पूर्व उप सरपंच तरीघाट रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता बोधन यादव अध्यक्ष को सरिया यादव महासभा दुर्ग एवं लच्छी राम यादव सर्किल यादव समाज रानीतराई ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पद्मश्री श्रीमती फुलबासन यादव उपस्थिति रही।

आपको बता दें कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री कृष्ण के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित आमंत्रित अतिथियों के द्वारा किया गया। तत्पश्चात कलश यात्रा निकालकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत सामान एवं उद्बोधन हुआ वही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक पदाधिकारी का सम्मान किया गया एवं सामाजिक छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सुश्री अर्चना यादव अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कोसरिया यादव महासभा दुर्ग, प्रीतम यादव अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ कोसरिया यादव महासभा दुर्ग, गुमेंद्र यादव सर्किल अध्यक्ष कोसरिया यादव समाज खाड़ा दुर्ग, सचिव नारायण यादव सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं  समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है