अम्लेश्वर नगर पालिका में कांग्रेस के मनोनीत अध्यक्ष ही करेंगे ध्वजारोहण, भाजपा कार्यकर्ताओ में है नाराजगी

Advertisement

अम्लेश्वर: दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में कांग्रेस सरकार में मनोनीत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सदस्यों की उपस्थिति में 26 जनवरी को सुश्री नंदिनी पठारी अध्यक्ष के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। जिसको लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता रामाधार साहू ने नाराजगी जाहिर की है। ध्वजारोहण करना गौरव की बात होता है, गौरव महसूस होता है और सौभाग्य की बात होता है।जो बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को नही मिल रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो गया है और भाजपा की सरकार बनी हुई है। फिर भी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को इस 26 जनवरी में सम्मान नहीं मिल पा रहा है नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में पूर्व में कांग्रेस के सरकार में मनोनीत सदस्यों के द्वारा ही ध्वजारोहण किया जाएगा। श्री साहू ने कहा कि नगर में आमंत्रण कार्ड 26 जनवरी का बट गया है। और कांग्रेस के मनोनीत अध्यक्ष के द्वारा पालिका परिसर में ध्वजारोहण किया जाएगा ऐसे कार्य से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का सपना चकनाचूर हो गया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है