लोगों को बादाम व जामून की पौधे बाँटकर मनायेंगे नव वर्ष छ.ग. पर्यावरण मित्र समिति

अमलेशवर :  छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति नव वर्ष 1 जनवरी को लोगों को बादाम व जामून की पौधे बाँटकर नव वर्ष मनाएंगे साथ ही लोगों को अपने-अपने घरों के आसपास स्वच्छ पर्यावरण के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे ,साथ ही लोगों को हमारे छत्तीसगढ़ के प्रमुख जीवन दायनी जंगल हसदेव का संरक्षण के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे एवं समिति के वरिष्ठ सदस्यो के द्वारा एक जनवरी को मौन व्रत का उपवास रखेंगे , साथ ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को प्रतिवेदन देकर हमारे हसदेव जंगल को बचाने के लिए निवेदन करेंगे । ज्ञात हो कि अभी अभी मिडिया रिपोर्ट के अनुसार ज्ञात हो रहा हैं कि हसदेव जंगल में कोल माइँस खदान के लिये अनगिनत पेड धडाधड काटे जा रहे हैं ।
छ.ग.पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू ने कहा कि जितनी भी हमारे खनिज संपदा जैसे सोना ,चाँदी ,आयरन कोयले ,पेट्रोल आदि आदि धरती पर हैं वो अधिकाँशत: ही हमारे जंगल व पहाडो पर ही छुपा हुआ हैं ,यदि हम इस खनिज संपदा के लालच मे इनका दोहन करते ही जायेंगे तो हमारे धरती से ही प्राकृतिक रूप से मौजूद जंगल व पहाड ही नष्ट हो जायेंगे , हमे हमारे आवश्यकताओ पर अंकुश लगाकर या कम कर हमे हमारे प्राकृतिक रूप से मौजूद जंगल व पहाड को बचाना ही होगा ।
तभी ही इस धरती पर उपस्थित मानव जीवन के साथ ही अन्य सभी जीवधारी स्वस्थ व सुखी रह पायेंगे ,बिना जंगल व पहाड के इस धरती पर स्वस्थ व सुखी रहने की परिकल्पना करना ही बेकार हैं ,यही हमारे जंगल व पहाड ही हमे भूकंप जैसे भयावह आपदा से भी बचाते हैं ,इसलिये इसका संरक्षण करना बेहद ही जरूरी हैं ।
समिति के सभी सदस्य आदरणीय परस साहू (गुरूजी ) ,ललित बिजौरा जी ,गीतालाल साहू ,संजू हिरवानी ,प्रभु यादव ,कौशल वर्मा ,सोहन साहू ,गोपी साहू ,शैलेष साहू ,कुणाल साहू ,कुलदीप धीवर ,चोवा साहू ,कमलेश साहू ,परस साहू ,संतोष पटेल ,शंकर सिंहा ,धर्मैंद सोनवानी ,घनश्याम यादव ,कोमल वर्मा ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बताया ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है