किसानों को धान बेचने के लिए नहीं दिया जा रहा टोकन/सत्या साहू

Advertisement

पाटन: राज्य सरकार पर कांग्रेस नेता ने किसानों को धान बेचने के लिए टोकन नहीं देने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्या साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा की सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपये क्विंटल की दर से खरीदना नहीं चाहती।
यही कारण है कि किसानों को धान बेचने के लिए टोकन नहीं दिया जा रहा है।धान संग्रहण केंद्र में किसानों को टोकन के लिए 15 दिनों बाद बुलाया जा रहा है। ताकि समय निकलने के बाद किसान धान बेचने से वंचित हो जाएं। उन्होंने कहा कि दो वर्ष का बोनस देने का वादा कर किसानों को मात्र एक वर्ष का दिया गया है। कई किसानों को एक वर्ष का भी बोनस भी नहीं मिला है।
भाजपा ने चुनाव के दौरान प्रत्येक किसानों को दो लाख तक कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन अब मुकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अंतिम किसान से धान की खरीदी नहीं हो जाती,तब तक खरीदी होनी चाहिए।
किसानों को मांग के अनुसार टोकन और बारदाना उपलब्ध कराएं।
वादे के अनुसार 3100 रूपये की राशि एकमुश्त ग्राम पंचायत में दे ।
न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि जो सरकार के खजाने में जमा है। वह भी किसानों को तत्काल जारी करना चाहिए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है