नारायणपुर में बच्चों की मिसाल: योग, सेवा और पौधारोपण से सजा संस्कारों का संसार

Advertisement

* नारायणपुर में बच्चों का अनूठा प्रयास: योग, सेवा और पौधारोपण से गढ़ रहे संस्कारवान भविष्य…
* नन्हे कदम, बड़ा बदलाव : सुबह 6 बजे से सेवा में जुटे नन्हें हाथ, प्रकृति रक्षा का लिया संकल्प…
* योग और गौ सेवा से सीख रहे जीवन मूल्य, बच्चों की पहल बनी प्रेरणा…

पाटन। क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में बच्चों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे योग, ध्यान और सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते जा रहे हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

दुर्गा महाविद्यालय रायपुर की पूर्व प्राध्यापिका डॉ. नीलिमा शर्मा के संरक्षण में छोटे-छोटे बच्चे रोज सुबह 6 बजे से नियमित योग, ध्यान, गौ सेवा, जीव सेवा और पौधारोपण जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

इस पहल के माध्यम से बच्चों को न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है, बल्कि उन्हें नैतिक शिक्षा और संस्कारों से भी जोड़ा जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चे पौधारोपण कर प्रकृति की रक्षा का संकल्प भी ले रहे हैं।

संस्था “योग सीड” का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अच्छे संस्कार, प्रकृति के प्रति सम्मान और सभी जीवों के प्रति दया भाव विकसित करना है। बच्चों की यह पहल समाज को यह संदेश देती है कि यदि बचपन से ही सही दिशा मिले, तो आने वाली पीढ़ी संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बन सकती है।

ग्रामीण परिवेश में इस तरह के सकारात्मक प्रयास न केवल संस्कृति और परंपरा को सहेजने का कार्य कर रहे हैं, बल्कि सह-अस्तित्व और पर्यावरण संरक्षण का भी सशक्त संदेश दे रहे हैं।

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है