कल 25 मार्च को छ.ग. पेंशनर्स समाज पाटन का 24 वां वार्षिक सम्मेलन व सम्मान समारोह

Advertisement

* छ.ग. पेंशनर्स समाज पाटन का 24 वां वार्षिक सम्मेलन व सम्मान समारोह 25 मार्च को…
* भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर अखरा पाटन में होगा कार्यक्रम आयोजित,रूपनारायण सिंन्हा होंगे शामिल…

पाटन : छ.ग. पेंशनर समाज तहसील पाटन का 24 वां वार्षिक सम्मेलन व सम्मान समारोह 25 मार्च 2026 को 12:00 बजे से भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर परिसर अखरा; पाटन में आयोजित है।

 फेसबुक से जुड़े 

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री रूप नारायण सिंन्हा जी होंगे और अध्यक्षता पेंशनर समाज पाटन के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह वर्मा जी करेंगे । विशेष अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा, नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, पेंशनर समाज के प्रांताध्यक्ष श्री चेतन भारती, रिटायर संयुक्त कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद चक्रधर , जनपद पंचायत पाटन के सभापति श्री प्रणव शर्मा,  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा जी व भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर अखरा पाटन के मुख्य न्यासी श्री अमरचंद वर्मा जी होंगे।

पाटन तहसील के सभी पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह वर्मा ने आगे बताया कि, कार्यक्रम के दौरान अतिथि गणों का सम्मान किए जाएंगे, साथ ही 80 वर्ष आयु वरिष्ठ जनों का सम्मान, पेंशनर समाज में नए सदस्यता ग्रहण करने वाले पेंशनरों का सम्मान, व उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान एवं दान दाता श्री डोमन सिंह चंद्राकर पेंशनर गभरा निवासी का सम्मान सहित स्थानीय पत्रकारों व भारतीय स्टेट बैंक शाखा -पाटन एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा- पाटन के शाखा प्रबंधकों को भी विशेष रूप से सम्मानित किए जाएंगे ।

अध्यक्ष श्री हीरा सिंह वर्मा जी ने पाटन तहसील के सभी पेंशनर्स साथियों एवं बहनों से उक्त कार्यक्रम में अपनी गरिमामय में उपस्थिति प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है ।

रवि सिंगौर बने अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष, मनीष कोसले महामंत्री

* भाजपा युवा मोर्चा दुर्ग की नई टीम घोषित, पाटन विधानसभा में रवि सिंगौर को मिली अमलेश्वर मंडल में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तो...

रूही में रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस पर भव्य आयोजन, प्रतिमा का अनावरण

* शोभायात्रा, कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रूही में मनाया गया रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस, युवाओं ने निकाली बाइक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है