रूही में रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस पर भव्य आयोजन, प्रतिमा का अनावरण

Advertisement

* शोभायात्रा, कलश यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रूही में मनाया गया रानी अवंती बाई लोधी का बलिदान दिवस, युवाओं ने निकाली बाइक रैली…
* लोधी समाज का ऐतिहासिक आयोजन: रूही में प्रतिमा अनावरण और सांस्कृतिक संध्या…

पाटन (दुर्ग):  1857 की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर ग्राम रूही में 20 मार्च शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन लोधी समाज रूही सर्किल, पाटन (जिला दुर्ग) द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा एवं बाइक रैली के साथ हुई, जो ग्राम रूही से प्रारंभ होकर झीट, कोपेडीह, सांकरा, खम्हरिया, मोतीपुर एवं जामगांव (एम) होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंची। रैली का नेतृत्व ग्राम सांकरा के युवा सरपंच रवि सिंगौर ने किया। इसके पश्चात लोधी समाज की महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे आयोजन को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।

मुख्य कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, डॉ. घनश्याम कौशिक (प्रदेश महामंत्री, लोधी समाज), जिला पंचायत सभापति श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक एवं सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मेन्द्र कौशिक (अध्यक्ष, पाटन परिक्षेत्र लोधी समाज) ने की।

विशिष्ट अतिथियों में सरपंच श्रीमती मोनिका पटेल, युवा नेता संजय यदु, कमलेश कुमार सिंगौर, कमलेश्वर वर्मा, अमर जंघेल एवं रामराज वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजन समिति में करण सिंगौर, रामचरण कौशिक, रामकुमार सिंगौर, द्वारिका सिंगौर एवं खुमान सिंगौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। रात्रि में संजू साहू कृत ‘रंग सागर’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें दर्शकों ने देर रात तक प्रस्तुति का आनंद लिया।

पाटन में गहराया जल संकट, सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने की मांग—सिंचाई विभाग जल्द छोड़े पानी

* पाटन में गहराया जल संकट, सूखे तालाबों से ग्रामीण परेशान, हैंडपंप-बोरवेल फेल... * सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने की मांग—सिंचाई विभाग जल्द छोड़े पानी,...

कल 20 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स का धरना प्रदर्शन

20 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अपने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन... पाटन : छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज रायपुर के आव्हान पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है