पाटन में गूंजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार, ‘मन की बात’ से नगर में जागी नई चेतना

Advertisement

पाटन नगर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण: प्रधानमंत्री के विचारों से नगरवासी हुए प्रेरित

पाटन:  भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी संवाद ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को पाटन नगर पंचायत क्षेत्र में किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने वार्ड क्रमांक-4 अखरा में नगरवासियों के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ केवल संवाद नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का पथप्रदर्शक है। यह हम सभी को नई ऊर्जा, दिशा और संकल्प देता है। पाटन के लिए यह गर्व की बात है कि हम सब मिलकर इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का हिस्सा बने।”

 फेसबुक से जुड़े 

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को जीवन में अपनाकर समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती निशा योगेश सोनी, वार्ड पार्षद एवं सभापति नेहा बाबा वर्मा, सभापति केवल देवांगन सहित नगर पंचायत प्रतिनिधि और नगरवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने मीडिया विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

*:उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने मीडिया विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक... केसरा (दुर्ग)।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरा में मीडिया एंड...

घुघुवा(क) में नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

* बारिश के पानी के उचित निकास हेतु ग्राम घुघुवा(क) में नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन सभापति प्रणव शर्मा के द्वारा सम्पन्न हुआ... पाटन। ग्राम...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है