आखिरकार ग्राम पंचायत मोतीपुर से अवैध कब्जे को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो ही गई

अम्लेश्वर 03 अप्रैल : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मोतीपुर में आखिरकार सड़क किनारे बने अवैध मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्यवाही हो ही गई। आपको बता दें लगातार सोशल मीडिया और पेपर में अवैध कब्जों की खबर लगते रही है। और आज नायब तहसीलदार मनोज रस्तोगी के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में निर्माण धीन अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर तोड़ा जा रहा है। हालाकि कुछ लोगों के द्वारा विरोध भी किया गया और कहा कि सभी लोगों का मकान टूटना चाहिए सिर्फ गरीब और लाचार लोगों के ऊपर कार्यवाही कर चुप नहीं बैठना चाहिए प्रशासन को।

ग्राम पंचायत सरपंच मोहन लोधी ने मीडिया को जानकारी बताया कि कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम वासियों के द्वारा आवेदन लगाया गया था जिस पर आज पाटन तहसील के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। निर्माण हो रहे अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है। क्रमशः आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी लगातार प्रशासन से जानकारी मिल रही है। और प्रशासन को लिखित में लगातार शिकायत दिया जा रहा है। जिस पर प्रशासन अलर्ट होकर एक्शन मोड में है और अवैध कब्जा को मोतीपुर से हटाने की प्रक्रिया चल रही है। खसरा नंबर 326 से अवैध कब्जा को हटाया जाएगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है