देवांगन समाज के कुल देवी माँ परमेश्वरी महोत्सव में शामिल हुए सांसद विजय बघेल

Advertisement

पाटन 01मार्च : नगर देवांगन समाज पाटन के तत्वाधान में मां परमेश्वरी महोत्सव का कार्यक्रम देवांगन समाज भवन पाटन में किया गया। जंहा सांसद विजय बघेल ने मां परमेश्वरी की पूजा अर्चना कर मां से आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल, अध्यक्षता जितेंद्र वर्मा निवर्तमान जिला अध्यक्ष भाजपा दुर्ग, विशेष अतिथि योगेश निक्की भाले अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, चंद्रप्रकाश देवांगन पार्षद वार्ड क्रमांक 01, केवल देवांगन पार्षद वार्ड क्रमांक 11 के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

 फेसबुक से जुड़े 

समाज के गौरव सी जी पी एस ,सी ,में चयनित स्वजातीय अधिकारियों एवं नगर गौरव सम्मान से पत्रकार संतोष देवांगन का सम्मान सांसद विजय बघेल के कर कमल से किया गया।

इस दौरान समाज के द्वारा सांसद विजय बघेल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

वहीं सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा की मुझे ऐसा प्रतीत होता है कि 30 साल से आप सभी का प्यार दुलार मुझे पाटन की जनता देती आई है और इसी पाटन से मुझे विधायक फिर दुर्ग लोकसभा सांसद बनाया देवांगन समाज का मैं आभार व्यक्त करता हूं कि देवांगन समाज के कार्यक्रम में मुझे आने का अवसर मिला. सामाजिक रूप से मां परमेश्वरी के आशीर्वाद से आपके समाज का बेटा निक्की भाले नगर अध्यक्ष बने हैं।

इस अवसर पर पार्षद नेहा बाबा वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, नगर देवांगन समाज के अध्यक्ष बलदाऊ भाले, उपाध्यक्ष अनिल भाले , सचिव सालिक देवांगन, राजा देवांगन, छोटे लाल, कौशल देवांगन केवल देवांगन, महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति देवांगन , सेवती देवांगन पूर्णिमा देवांगन , ललित देवांगन , विनोद देवांगन,भागेश देवांगन,कमल देवांगन,सालीक देवांगन, बलराम देवांगन, प्रमोद देवांगन,जानकी देवांगन , कुंती देवांगन ,सूप्रिया देवांगन सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

17 वर्षीय रोहन कृष्ण महाराज सुना रहे देवी भागवत कथा, नारायणपुर में भक्ति का माहौल

* नारायणपुर (घुघुवा क) में महायज्ञ के साथ मात्र 17 वर्षीय रोहन कृष्ण महराज की देवी भागवत विशेष आकर्षण का केंद्र... * 12 मार्च को...

नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ का निकला कलश यात्रा, किया गया प्रायश्चित पूजन

* नव दिवसीय श्री मन्मानस महायज्ञ प्रथम दिवस कलश यात्रा, प्रायश्चित पूजन किया गया... पाटन: क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर (घुघुवा क) में श्री मंगल मूर्ति मारुती...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है