भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कल्पना नारद साहू ने जनसंपर्क कर लिया मतदाताओं का आशीर्वाद

Advertisement

रानीतराई 07 फरवरी :  जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 के प्रत्याशी श्रीमती कल्पना नारद साहू ने समर्थकों के भारी लाव लस कर के साथ शुक्रवार को घर-घर दस्तक देकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। यहां उन्होंने अपने समर्थन में वोट मांगे। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना नारद साहू ने अपने घर से पूजा अर्चना आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात श्रीमती साहू क्षेत्र के दौरे पर निकले इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बीते पंद्रह वर्षों से प्रदेश में भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम किया है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को फोकस कर आम लोगों के हित में विकास कार्य किया है। चुनाव में सफलता के लिए महिला समर्थकों के साथ मतदाताओं के समक्ष जाकर आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं।

विधान सभा क्षेत्र में जनसंपर्क करते भाजपा प्रत्याशी व समर्थक।

 फेसबुक से जुड़े 

इस दौरान  केसर साहू, साहू, कांति साहू, गीता नेताम, गंगा अग्रवाल, उर्मिला सोनी, बुधंतीन मारकांडेय, धनेशवरी ठाकुर, बेला सोनी, शैली सोनी, यशोदा, कोमिन अग्रवार सहित अधिक संख्या मे लोग शामिल रहे।यह जानकारी अभिषेक सेन मीडिया प्रभारी ने दिया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है