पालिका प्रशासन के द्वारा रोका छेका कर आवारा पशुओं की व्यवस्थापन शुरू

अम्लेश्वर 08 अगस्त : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के द्वारा आवारा पशुओं को व्यवस्थापन का कार्य किया जा रहा है।आपको बता दें कल 07 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक पाटन भूपेश बघेल के भिलाई तीन के निवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बैठक लेकर श्री बघेल ने क्षेत्र के समस्याओं से अवगत हुए। जहां क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता और किसानों ने मीटिंग में उपस्थित होकर श्री बघेल को सड़क में विचरण कर रहे। आवारा पशुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आवारा पशु रोड पर बैठे रहते हैं। दिनभर खेतखार में फसल को चर कर रात में सड़क में बैठे नजर आते हैं। जिस पर विष्णु देव की सरकार 7 महीना बीत जाने के बाद भी उचित कदम नहीं उठा पा रही है। कांग्रेस की सरकार पिछले 5 वर्षों में आवारा पशुओं की रोका छेका कर गौठान बनाकर उचित व्यवस्था आवारा पशुओं की की गई थी। जिस पर सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा की सरकार बनते ही विराम लग गया।

जिस पर श्री बघेल ने सोसल मीडिया पर जानकारी शेयर कर 15 अगस्त तक आवारा पशुओं की रोका छेका शासन स्तर पर नहीं किया गया तो  16 अगस्त को पाटन एसडीएम की घेराव कर कार्यालय में आवारा पशुओं को बांधने की बात कही गई थी। जिसका आज परिणाम नगर पालिका अम्लेश्वर में देखने को मिल रहा है पहले ही दिन रोका छेका कर आवारा पशुओं की व्यवस्थापन शुरू हो गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के सीएमओ ने पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू से जानकारी शेयर करते हुए कहा कि कलेक्टर महोदया के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्रांतर्गत मुख्य मार्ग से आवारा पशुओं को हटाने का कार्य किया जा रहा है।आवारा पशुओं को गौसेवा संचालक एस पी साहू के गौ शाला में रखने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही साथ नगर पालिका के गौठान को भी तैयार किया जा रहा हैं। जिसमें आने वाले समय में गौठान में मावेसियों को रखने का कार्य किया जाएगा ,चारा ,पानी की व्यवस्था भी किया गया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

चंगोरी स्कूल में अनोखी पहल, चित्रकार-पेंटर वर्कशॉप में बच्चों ने सीखी रंगों की कला

प्रवाह ज्ञान संगम नवाचार से बच्चों को मिला रंगों की दुनिया का अनुभव विद्यालय और समुदाय के संगम से संवर रहा बचपन, चंगोरी में चित्रकार/पेंटर...

छुट्टी भूले कौही के स्कूली बच्चे, राष्ट्रनायकों को किया याद ; सरपंच ने कही बड़ी बात

महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी से सेवा करना सिखाया - श्रीमती लीना साहू सरपंच कौही छुट्टी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है