कौही मंदिर महाकाली के दरबार में 207 मनोकामना जोत प्रज्वलित किया गया

रानीतराई 9 अप्रैल:  पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले महाकाल के नगरी पर्यटन स्थल खारू नदी के तट पर बसे ग्राम कौही के मंदिर में महाकाली के दरबार में चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर 186 तेल ज्योति और 21 घी के ज्योति प्रज्वलित माता के भक्तों के द्वारा मनोकामना पूर्ण हेतु किया गया है। आपको बता दें आज 9 अप्रैल से नवरात्रि की शुभारंभ हो गई है। पुरे 9 दिन तक महाकाली के दरबार में सेवा मंडली के द्वारा माता के भक्ति का गुणगान किया जायेगा,13 अप्रैल को महाकाली के पंचमी सिंगार किया जाएगा एवं 16 अप्रैल को अष्टमी हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं रात्रि में 16 तारीख के मध्य 17 तारीख के विसर्जन किया जाएगा। द्वीप प्रज्वलित के कार्यक्रम में श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर परिषद के अध्यक्ष सहित सदस्य गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है