जमराव, खुडमुडा और उफरा मे मनाया गया, भक्त माता कर्मा की 1008 वी जयंती

अम्लेश्वर 12 अप्रैल : परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट अंतर्गत ग्राम जमराव, खुडमुडा और उफरा में भक्त माता कर्मा की 1008 वी जयंती आज 12 अप्रैल को बहुत ही धूम धाम ओर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।उक्त कार्यक्रम मे  गिरजानंद साहू व देवनाथ साहू के द्वारा गांव मे कलश यात्रा निकाला गया। जिसके बाद भक्त माता कर्मा आरती कर खिचडी का भोग कराया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत सतकार व सम्मान कराया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति मोनू साहू ने भक्त माता कर्मा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की मां कर्मा त्याग और बलिदान की देवी है आज हम सबको भी मां कर्मा के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए मां कर्मा के भक्ति और अटल विश्वास से ही जगन्नाथ स्वामी माता कर्मा के घर आ कर खिचड़ी भोग ग्रहण किया है जो हम सबके लिए गौरव की बात है आज उसी खिचड़ी का महाप्रसादी कर्मा जयंती के पावन पर्व में हम सब ग्रहण करते है।

तहसील साहू संघ पाटन के महिला संयोजिका श्रीमति कमलेश्वरी साहू ने कहा  विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह तहसील साहू संघ पाटन के तत्वधान में 20 और 21 अप्रैल को ग्राम पतोरा में किया जा रहा है जिसमे आप सब अधिक से अधिक भाग लेने हेतू सादर आमंत्रित है। कार्यक्रम के अंत में सभी समाजिक बंधुओ सहित ग्रामीन जन को महाप्रसादी का वितरण किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष कल्याण साहू, प्रभारी गायत्री साहू ,गीता साहू उपाध्यक्ष ,शुकदेव साहू संयोजक, रूपेंद्र साहू युवा संयोजक ,डोमन साहू ,युगलकिशोर साहू, परस राम साहू, गिरजानंद साहू ,देवनाथ साहू एवं स्थानीय‌ समाजिक बंधु कार्यक्रम में खुडमुडा स्थानीय साहू समाज अध्यक्ष देवनाथ साहू, जामराव के अध्यक्ष, उफरा के अध्यक्ष सहित साहू समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन

* समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन... दक्षिण पाटन (बेल्हारी) :  ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच श्री रमाकांत साहू द्वारा...

मर्रा में शिवभक्ति महोत्सव, 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ

* ग्राम मर्रा में शुरू हुआ श्री शिव महापुराण महोत्सव, भक्तिमय माहौल... * भगवताचार्य सौरभ शर्मा जी के प्रवचन से गूंज उठा मर्रा गांव... * शिव...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है