सिक्स लेन सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही के कारण फूटा पाइप लाइन सेलुद के आधी आबादी के सामने पेयजल की संकट जिम्मेदार आधिकारी मौन

सेलुद 20 फरवरी : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद से होकर गुजर रहे भारत माला प्रोजेक्ट सिक्सलेन सड़क निर्माण कार्य जारी है। सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार की लापरवाही के कारण दो दिनों से सेलूद की आधी आबादी को भारी पेयजल संकट से गुजरना पड़ रहा है।

गौरतलब हो कि सेलूद स्कूल मैदान के पास से सिक्सलेन सड़क गुजर रही है। सड़क निर्माण की जद में सोमवार को पेयजल पाइप लाइन छतिग्रस्त हो गया है। जबकि ग्राम पंचायत द्वारा सड़क निर्माण कार्य करने वालों को उक्त जगह से पेयजल पाइप लाइन गुजरने की बात बताई गई थी। लेकिन निर्माण कार्य मे लगे कर्मचारियों के द्वारा अनदेखा किये जाने के कारण गाँव के आधी आबादी को पेयजल एवं निस्तारी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सरपंच श्रीमती खेमिन साहू ने बतलाया कि सिक्सलेन सड़क की जद में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी को दो दिनों से एसडीएम पाटन को देने की कोशिश किया जा रहा है किंतु मोबाइल नही उठाने की वजह से सम्पर्क नही हो पा रहा है l इधर समस्या से सिक्स लाइन वालो को फर्क नही पड़ता है l सड़क के दोनो तरह के पाइप को तोड़ने की वजह से समस्या गंभीर बनते जा रही है l

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है