बटरेल वासियों ने जताया सीएम भूपेश का आभार महात्मा गांधी की मूर्ति अनावरण सहित विकास कार्य का हुआ भूमिपूजन लोकार्पण

Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम सुराज की परिकल्पना को साकार कर रही भूपेश सरकार/अशोक साहू

बटरेल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति अनावरण सहित 45 लाख के विकासकार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण हुआ।

ग्रामीणों ने जताया सीएम भूपेश बघेल का आभार

जामगांव आर।ग्राम बटरेल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।ग्रामवासियों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांधी चौक सौंदर्यीकरण मूर्ति स्थापना,सीसी रोड,सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 45 लाख की स्वीकृति दी है।जिसका भूमिपूजन एवं लोकार्पण के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जी के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अध्यक्षता उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग,विशेष अतिथि रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,भेष आठे जोन प्रभारी,झरना कमलेश साहू सदस्य जप,कपूर साहू सेक्टर प्रभारी ने छग महतारी की पूजा अर्चना,राष्ट्रपिता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग श्री साहू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए उनके देश सेवा,बलिदान को याद किया।महापुरुषों की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में भूपेश सरकार कार्य कर रही है।आज छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम स्वावलंबन,ग्रामीण आत्मनिर्भर बन रहे है।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उमाकांत चंद्राकर ने बटरेल सहित पाटन विधानसभा के प्रत्येक ग्रामों का विकास माननीय मुख्यमंत्री की सोच का परिणाम है।
बटरेल में विकास की गंगा बहाने के लिए सीएम भूपेश बघेल,ओएसडी आशीष वर्मा एवं समस्त अतिथियों का आभार सरपंच अभय ठाकुर ने किया।
इस अवसर पर भिरेंद्र साहू, रेवा साहू,खेमिन साहू उपसरपंच,भोकलू मंडल,जगदीश साहू,लोमन साहू,राजेंद्र यादव,प्रमोद यादव,सोहन साहू,रमेश कौशिक,श्यामलाल साहू,गिरधारी साहू,महेंद्र साहू,एवेंद्र सांडिल,बिरेंद्र, पप्पू,धनश्याम साहू,नरेश देवांगन,बहुर साहू,पवन यादव,जयप्रकाश नेताम, डोमेश्वर साहू,धर्मेंद्र कामडे सहित पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारायणपुर में बच्चों की मिसाल: योग, सेवा और पौधारोपण से सजा संस्कारों का संसार

* नारायणपुर में बच्चों का अनूठा प्रयास: योग, सेवा और पौधारोपण से गढ़ रहे संस्कारवान भविष्य... * नन्हे कदम, बड़ा बदलाव : सुबह 6 बजे...

भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर... * कर्मा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है