कुम्हारी नगर की स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आ रही आगे

Advertisement

कुम्हारी नगर की स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वरोजगार के क्षेत्र में आ रही आगे।

कुम्हारी। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत गठित जय माँ शीतला स्व सहायता समूह की महिलाएं धान के दानो से विभिन्न प्रकार के समान तैयार कर रही हैं इसी प्रकार रुद्राक्ष स्व सहायता समूह की महिलाएं कागज के लिफाफे, माला, नेकलेस, झुमका, दिया, फोटोफ्रेम आदि बना रही हैं। नगर पालिका की ओर से इन्हें समय समय पर प्रशिक्षण भी दिया जाता है। रुद्राक्ष समूह की हेमा परमार ने बताया की पेपर से इन सामानो को बनाने में काफी मेहनत और कुशलता लगती है। पेपर रोल करते हुए कभी कभी हाथ भी कट जाता है। अभी हम लोग इन सामानो को ऑर्डर पर बनाते है। भविष्य मे ये समान कुम्हारी मे खुलने वाले सी मार्ट मे भी उप्लब्ध रहेगा। इसी प्रकार विद्या चक्रधारी ने बताया कि वो धान के बालियों से राखी और बैज बनाती है जिसकी विभिन्न आयोजन मे मांग की जा रही है। इस राखी में उनके पास विभिन्न प्रकार की राखियां उप्लब्ध रहेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

पाटन क्षेत्र के साथ भेदभाव, शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला

* शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला, राकेश ठाकुर बोले - पाटन को थमाया झुनझुना, शिक्षा की समस्याओं पर रही चुप्पी... * पाटन क्षेत्र के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है