राउंड क्लब रायपुर द्वारा परसदा प्राथमिक शाला में किया जा रहा है अनेकों विकास कार्य

Advertisement

 राउंड क्लब रायपुर ने प्राथमिक शाला परसदा में अपने द्वारा निर्मित दो भवनों का लोकार्पण किया।

स्कूल के बच्चों को नया सत्र में बांटे काफी पुस्तक  पेन एवं छाता रेनकोट।

कुम्हारी : पाटन विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम परसदा में प्राथमिक शाला में  जोकि नगर पालिका परिषद कुम्हारी अंतर्गत वार्ड क्रमांक 16 एवं 12 में आते हैं जहां आज राउंड क्लब रायपुर के द्वारा दो अतिरिक्त भवनों का लोकार्पण किया गया आपको बता दें राउंड क्लब रायपुर लगातार परसदा प्राथमिक शाला को सहयोग कर सकारात्मक कार्य कर बच्चों को ऊर्जावान बनाने में शिक्षित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते ।इसी क्रम में आज दो भवनों का लोकार्पण कर बच्चों को पुस्तक कॉपी पेन देकर एवं छाता रेनकोट देकर सम्मानित किया गया शिक्षकों को भी अध्यापन कार्य के लिए सामग्री उपलब्ध कराया गया वही संस्था के द्वारा 4 शिक्षकों की नियुक्ति भी किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राउंड क्लब के अध्यक्ष उमंग जुनेजा जी सहित उनके पूरे टीम ने कार्यक्रम में आकर गरिमा बढ़ाई।

इस अवसर पर उमंग जुनेजा चेयर मैन, सासवत सराफ उप चेयरमैन ,गंगा अरोरा सेकेटरी, अकसत टंडन,कुणाल अग्रवाल, सयाल लुनिया सहित राउंड क्लब के समस्त मेंबर उपास्थित रहे। वही गांव के गणमान्य नागरिक सहित पार्षद गण उपस्थित रहे युजेंद्र साहू जी पार्षद वार्ड क्रमांक 16, श्रीमती सती यादव जी वार्ड क्रमांक 12 , ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष भुजबल साहू जी,प्राथमिक शाला के शाला प्रबंधक के अध्यक्ष डीकेन साहू जी,उपाध्यक्ष करण साहू, सोनसाय साहू जी, भुलऊ साहू जी ,मनहरण साहू जी, गिरवर साहू जी, कन्हैया साहू जी ,सुरेंद्र साहू जी, बिसेलाल लाल साहू जी, काशी राम साहू जी, लखन साहू जी,श्रीमती सविता साहू जी सहित स्कूल के शिक्षक शिक्षिका स्कूल समन्वयक ललित बिजोरा जी ,प्रधान पाठक पवन कुमार साहू जी ,ठाकुर मैडम ,प्रिया राय ,शुक्ला सर, मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक श्री यादव जी, हाई स्कूल के प्राचार्य श्रीमती स्नेह लता तिवारी जी सहित प्राथमिक शाला के शिक्षक गण एवं गांव के नागरिक कार्यक्रम में आकर शोभा बढ़ाएं। कार्यक्रम के संचालक मोहित शर्मा ने किया। वही ग्रामीणों ने एवं पालक गणों ने राउंड क्लब  रायपुर के अध्यक्ष सहित पूरे टीम का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में गहराया जल संकट, सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने की मांग—सिंचाई विभाग जल्द छोड़े पानी

* पाटन में गहराया जल संकट, सूखे तालाबों से ग्रामीण परेशान, हैंडपंप-बोरवेल फेल... * सांकरा सरपंच रवि सिंगौर ने की मांग—सिंचाई विभाग जल्द छोड़े पानी,...

कल 20 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स का धरना प्रदर्शन

20 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अपने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे धरना प्रदर्शन... पाटन : छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज रायपुर के आव्हान पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है