मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री का दौरा बूथ चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को किया चार्ज ।
दुर्ग: पाटन विधानसभा अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर में क्रमश: उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव का आगमन हुआ जहां बूथ चलो अभियान के तहत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को और मजबूती के साथ जीत दिलाने के लिए संकल्पित किया एवं छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा चलाया जा रहा है विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना हमारे कार्यकर्ताओं की मुख्य कार्य है जिससे आमजन कांग्रेस पार्टी को और अत्यधिक मतों से विजय बनाएं कार्यकर्ता ही पार्टी को ऊंचाइयों तक लेकर जाता है इसलिए बूथ स्तर पर काम करने की जरूरत है ।
माननीय उपमुख्यमंत्री जी का सर्वप्रथम कुम्हारी आगमन हुआ जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरती उतार कर स्वागत सत्कार किया तत्पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के ग्राम पंचायत सेलुद पहुंचे जहां धान खरीदी केंद्र में माननीय उपमुख्यमंत्री जी का जोशीला स्वागत किया गया तत्पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के ग्राम पंचायत केसरा पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री के सुपुत्र श्री चैतन्य बघेल जी एवं दुर्ग जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे जी प्रमुख रूप से कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्रमश : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण एवं कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित हैं प्रमुख कुम्हारी से प्रमोद सिंह राजपूत जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर जी, उपाध्यक्ष के रवि कुमार जी ,मनहरण यादव जी, प्रमोद चंद्राकर जी, थानेस पटेल जी, युजेंद्र साहू जी ,ओम नारायण वर्मा जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उसी क्रम पाटन से महेंद्र वर्मा जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, अश्वनी साहू जी अध्यक्ष कृषि उपज मंडी दुर्ग, जवाहर वर्मा जी अध्यक्ष साख समिति भिलाई, राकेश ठाकुर जी डायरेक्टर अपेक्स बैंक ,जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू जी , अन्य पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव जी,वृताकार सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मोरध्वज साहू जी, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी जी सतनामी समाज के तहसील अध्यक्ष संतराम कुर्रे जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
उसी क्रम में जामगांव आर से राजेश ठाकुर जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू जी , देव कुमार निषाद जी सदस्य मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा जी , रूपेंद्र शुक्ला जी,जनपद सभापति रमन टिकरिहा जी, कमलेश नेताम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता युवा कांग्रेस कार्यकर्ता एनएसयूआई के कार्यकर्ता गन बूथ चलो अभियान के इस कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया प्रशिक्षण में शामिल हुए।