कांग्रेस का महिला सम्मेलन, हजारों की संख्या में पहुंची महिलाएं,मुख्यमंत्री की सुपुत्री स्मिता बघेल ने किया सभा को संबोधित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति महिलाओं ने जताया भरोसा भारी संख्या में उपस्थित हुए महिला सम्मेलन में।

रिपोर्टर करन साहू 8 अक्टूबर जामगांव (एम): ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी पाटन के तत्वाधान में हजारों की संख्या में विशाल महिला सम्मेलन का आयोजन आज 8 अक्टूबर को ग्राम तर्रा में आयोजित किया गया।

 इंस्टाग्राम से जुड़े 

जहां कार्यक्रम में बताओ और मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के सुपुत्री स्मिता बघेल रही। विशेष अतिथि राजेंद्र साहू अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, अश्वनी साहू कृषि उपज मंडी दुर्ग, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, टकेश्वरी साहू जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष, नंदनी पठारी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमलेश्वर ,मोरध्वज साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सेलुद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरिता परगनिया पाटन महिला प्रभारी ने किया।

 फेसबुक से जुड़े 

आपको बता दें ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही जिसको उपस्थित वक्ताओं के द्वारा संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा चलाया जा रहा है महिलाओं के योजनाओं को विस्तार से जानकारी दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्मिता बघेल ने कहा कि महिलाओं की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति होती है। और आप लोग आज इस महिला सम्मेलन में हजारों की संख्या में उपस्थित होकर अपनी संख्या दिखाई है। जिसके लिए मैं आप सब का आभार व्यक्त करती हूं और आने वाले समय में माननीय मुख्यमंत्री को समर्थन देकर प्रदेश में फिर से छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री बनाए यही अपील मैं आप सब से करती हूं की पुनः भूपेश सरकार को आप सब का आशीर्वाद मिले।

कार्यक्रम को ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जागेत्री साहू ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि आज महिलाओं ने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मेरा सम्मान बढ़ाया जिसके लिए मैं बहुत-बहुत आभारी हूं आप सब के आशीर्वाद से ही में आज इतना बड़ा कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं का सम्मेलन कर पा रही हूं। आज इतनी बड़ी संख्या में आप लोग पहुंचे हो की खुर्सी भी कम पड़ गई कई हमारी महिला बहने नीचे जमीन पर भी बैठी है। मैं आप लोगों को बताना चाहूंगी कि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने में गौठान सहित रीपा जैसे योजना लाकर हम सबको लाभान्वित करने का काम किया है। आने वाले समय में भी हम सभी महिलाएं उनका समर्थन करें और फिर से दोबारा कांग्रेस की सरकार बने और भूपेश बघेल फिर से मुख्यमंत्री बने यही शुभकामनाओं के साथ पुण: आप सबको बहुत-बहुत बधाई।

इस अवसर पर उर्वशी वर्मा उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस पाटन, ममता नाग, प्रभादेवी वर्मा, लक्ष्मी साहू, सेवती कोसे, गोदावरी साहू, सुशीला ठाकुर ,नंदनी गोस्वामी, गोमती साहू, गौरी चंद्राकर, मधु चंद्राकर, चिंतामणि सोनकर ,कमल पुष्पा वर्मा, सुनीति ठाकुर, गायत्री साहू, कमल शर्मा, पुष्पा साहू, चित्ररेखा साहू ,संतोषी तिवारी, जयश्री वर्मा, किरण चंद्राकर, मनोरमा टिकरिहा, तनुजा साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

 

सामाजिक युवाओ की एकता ही सामाज को नई दिशा प्रदान करेगा /सुरेश सिंगौर

करन साहू,रायपुर 27 जुलाई । अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी एवम लोधेश्वर महादेव पूजा अर्चना कर प्रदेश लोधी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष...

तहसील साहू संघ पाटन में सम्मानित हुए, डॉक्टर यमंक कुमार साहू

करन साहू, रानीतराई 27 जुलाई :  तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत स्थनीय साहू समाज रानीतराई के सदस्य डॉक्टर हिमाचल साहू के सुपुत्र डॉक्टर यमंक...
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.
पाटन क्षेत्र की खबरे

ताज़ा खबरे

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है