नवनिर्वाचित युवा सरपंच ने ग्रामवासियों से लिया आशीर्वाद,बाजे गाजे के साथ जश्न मनाते हुए निकाली आभार रैली

Advertisement

पाटन 23 फरवरी : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गुजरा/मटिया के नवनिर्वाचित युवा सरपंच भुपेश कुमार पहरी के द्वारा 22 फरवरी दिन शनिवार को आभार एवं विजय रैली निकाला गया। जिसमें ग्राम के पंचगण भी शामिल हुए एवं मटिया के बाद गुजरा की प्रत्येक गलियों में बाजे गाजे के साथ थिरकते हुए भ्रमण किया।

गांव के देवी देवताओं एवं ग्रामवासियों से आशीर्वाद लिए और प्रत्येक घरों से माताएं,बहनें अपने घर के द्वार में आरती की थाली,गुलाल,फुल मालाओं, नारियल भेंट करके स्वागत किया एवं सरपंच भुपेश कुमार ने बहुमतों से विजयी बनाकर गांव का मुखिया चुनने हेतु समस्त मतदाताओं को आभार व्यक्त किया,रैली में समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर... * कर्मा...

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है