संत गुहा निषाद राज के जयंती में शामिल हुए तहसील अध्यक्ष

रानीतराई: तहसील निषाद समाज पाटन अंतर्गत सिपकोन्हा पाली, नगर पंचायत पाटन पाली में भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निषाद समाज की महिला, पुरुष ,युवाओं द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। साथ ही शुक्लाडीह में प्रभु श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भी किया गया। जंहा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तहसील निषाद समाज के अध्यक्ष एवं एवं छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य देवकुमार निषाद उपस्थित हुए।

श्री निषाद अपने समाज को संबोधित करते हुए कहा की समाज में एकजुट रहकर आगे बढ़ाना है। आज समाज छत्तीसगढ़ सरकार के योजना से लाभान्वित होकर मजबूत हो रही है।राजनीतिक में भी हमारे समाज की एक पकड़ बनी है आज हमारे समाज के विधायक है जो आप सब की एकजुटता का परिचय है इसी एकता के साथ हम सबको आगे बढ़ाना है और समाज हित में कार्य करना है।
इस अवसर पर शोभाराम निषाद, बुधराम निषाद,मनोहर निषाद, रामानंद निषाद ,देव़ा.निषाद ,संतोष निषाद, अशोक निषाद, सुखदेव निषाद, पुनीत निषाद एवं भारी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है