विश्व रेडियो दिवस पर हुआ रेडियो संग्राहक का सम्मान, पारस होम मगरघटा में हुआ आयोजन

अम्लेश्वर : विश्व रेडियो दिवस 2024 छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ रायपुर के तत्वावधान में पारस होम मगरघटा अमलेश्वर में विश्व रेडियो दिवस का आयोजन किया गया। आपको बता दें साल 2024 रेडियो दिवस की थीम है रेडियो सूचना देने, मनोरंजन करने और शिक्षित करने वाली एक सादी है।

संयुक्त राष्ट्र का कहना है 2024 का उत्सव रेडियो के इतिहास और समाचार नाटक संगीत और खेल पर इसकी शक्तिशाली प्रभाव पर प्रकाश डालता है। विश्व रेडियो दिवस का प्रथम उत्सव 2012 को पूरे विश्व में रेडियो दिवस के रूप में मनाया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

जानकारी के अनुसार, रेडियो संग्राहक मनोहर डेंगवानी जी है जिनके पास लगभग 725 रेडियो सेट है। भारत में सबसे अधिक रेडियो संग्रहकर्ता के रूप में जाना जाता है।एवं सांकरा कुम्हारी के रमेश क्षत्रिय जी के पास लगभग 400 रेडियो सेट है।जिनका आज विश्व रेडियो दिवस के दिन सम्मान किया गया।

दोनों का सम्मान श्री श्याम वर्मा जी वरिष्ठ प्रसारक द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ रायपुर के अध्यक्ष परसराम साहू गुरुजी, विनोद वंडलकर, रविलाल सूर्यवंशी, मनोहर डेंगवानी, रमेश क्षत्रिय, गणेश सोनी, लोकेश्वर सेन, मोहित शर्मा,नरेश यादव आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत औंसर में स्वच्छता निरीक्षण

* औंसर में स्वच्छता का हुआ निरीक्षण, राज्य सलाहकार अभिलाषा आनंद ने किया स्वच्छता की तारीफ... रानीतराई: ग्राम औंसर में स्वच्छता अभियान के अधिकारियों ने...

छग सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन वार्षिक कैलेंडर 2026 का विमोचन

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन वार्षिक कैलेंडर का विमोचन... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा तैयार किए गए वार्षिक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है