एक दिवसीय मछली पालन उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पाटन 12 अगस्त : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पाटन के आडोटोरियम में मछली पालन उन्नयन प्रशिक्षण सह लखपति महिला योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उपसंचालक मछली पालन विभाग दुर्ग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी ,जनपद सभापति दिनेश साहू सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, सुरेंद्र वर्मा, जनपद सदस्य खिलेश यादव उपस्थित रहे।

कार्य शाला को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा योजना बनाकर मछुवारा और समूह के महिलाओं को लाभ पहुंचा कर आर्थिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया जाता है। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा लखपति दीदी योजना का संचालन किया जा रहा है जिसका आप सबको लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण में मछली को बढ़ाने के लिए टॉनिक प्रदान किया गया जिससे मछली का उत्पादन अच्छे ढंग से किया जा सके। इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अधिकारी अप संचालक मेडम,अशोक कनेरिया जी के वर्मा सहित विभाग के अन्य आधिकारी कर्मचारी सहित पाटन ब्लॉक के मछुवारा और समूह की बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

दक्षिण पाटन में सभापति कार्यालय बना होली उत्सव का केंद्र, होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व: कल्पना नारद साहू

* सभापति कल्पना नारद साहू के निवास पर हर्षोल्लास से मना होली तिहार.. * रंग-गुलाल और ढोल-नगाड़ों के बीच हुआ भव्य होली मिलन समारोह... * जनप्रतिनिधियों...

आज, शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

* शासकीय प्राथमिक शाला कौही में होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित... * हड़ताल से वापस आएं रसोईयों व स्वीपर का सम्मान किया गया... * सरकार...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है