स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ विभाग गंभीर, जागरूकता के लिए हुआ कार्यशाला

Advertisement

चरौदा 17 सितंबर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में स्वाइन फ्लू ,हाई रिस्क एएनसी ट्रेकिंग, आयुष्मान कार्ड योजना क्रियान्वयन पर कार्यशाला आयोजित किया गया शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 के बीईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर विभाग गंभीर है।लोगो को जागरूक करना प्रमुख उद्देश्य है रोग प्रसारण ओर रोकथाम बचाव व प्रबंधन जरूरी है इसलिए फील्ड के स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन साथियों को बेसिक लक्षण, क्षेत्र में मरीज मिले तो क्या करना है ओर आम जनमानस को क्या स्वास्थ्य शिक्षा देनी होगी इसको लेकर कार्यशाला में विस्तृत जानकारी दी गई है।

बी ई ईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि कोविड काल में जो सावधानी बरतें है वैसे ही इसके समय सावधानी बरतनी चाहिए मरीज को आइसोलेशन वार्ड रखना चाहिए जब तक पूर्ण स्वास्थ्य ना हो जाए बाहर नहीं निकले सर्दी-जुकाम नजला में नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच जरूर कराएं चिकित्सक के परामर्श से दवा सेवन करें साबुन से हाथों को धोए सर्दी-जुकाम होने पर मास्क पहने सी टी प्रोग्राम मैनेजर विवेक मिंज ने इसको लेकर लक्षणों एंव प्रथम लाइन प्रबंधन बतलाया उन्होंने प्रत्येक बुखार मरीजों की यात्रा संबंधित जानकारी, सांस लेने में तकलीफ़ जैसे गंभीर संकेत ट्रेस करना चाहिए उसी क्रम में हाईरिस्क गर्भवती माताओं की पहचान उनका फालोअप व स्वास्थ्य जांच एंव ट्रेकिंग संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यशाला में दिया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन बीईटीओ बी एल वर्मा ने आयुष्मान कार्ड वितरण संबंधित,नये हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने एंव बुजुर्गों को भी आयुष्मान कार्ड सेवा में जोड़ने की विस्तृत जानकारी दी कार्यक्रम में मितानिन कार्डिनेटर शमीम बानो , लेडी हेल्थ विजिटर श्रीमती आर विश्वास प्रेरक सतरूपा निर्मल कर कांति विभोर,सुनीता बिनिया,शकुन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका व स्वास्थ्य संयोजक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है