पाहंदा(अ)में होगा भव्य फाग गीत झांकी प्रतियोगिता का आयोजन

अम्लेश्वर 28 मार्च : पाटन ब्लॉक अंर्तगत आने वाले ग्राम पाहंदा (अ) में 30 और 31 मार्च को फाग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आपको बता दे विगत कई वर्षों से फाग झांकी प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामवासी के द्वारा किया जा रहा है। जिसमे दूर दूर से फाग मंडली पाहंदा पहुंच कर अपनी प्रस्तुति देते है। जिसकी तैयारी जय चंडी युवा फाग उत्सव समिति के युवाओं द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को सुबह द्वीप प्रज्वलित कर आमंत्रित अतिथियों के द्वारा किया जायेगा। वही कार्यक्रम का समापन रविवार रात्रि में आमंत्रित अतिथियों के द्वारा किया जायेगा।

उक्त विषय में पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने सुरेंद्र साहू प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष से जानकारी लिया तो उन्होंने कहा कि विगत कई वर्षों से होली त्यौहार के बाद ग्राम के हृदय स्थल बाजार चौक में फाग प्रतियोगिता का आयोजन जय चंडी युवा फाग उत्सव समिति एवं ग्रामवासी के सहयोग से किया जाता है जहां विभिन्न ग्रामों से मंडली आकर अपनी प्रस्तुति देते हैं दो दिवसीय इस कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासी होली महोत्सव का भरपूर आनंद फाग ,गीत झांकी के मध्यम से लेते है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है