मालती चतुर्वेदी को व्हील चेयर प्रदान कर अम्लेश्वर में मनाया गया सुशासन दिवस

Advertisement

अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे-लोकमणी

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में सुशासन दिवस

 फेसबुक से जुड़े 

अम्लेश्वर: नगर पालिका अम्लेश्वर में भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष करोड़ों भा ज पा कार्यकर्ताओ के मार्गदर्शक प्रेरणाश्रोत भारत रत्न प्रखर वक्ता पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मनाया गया। कार्यक्रम नगर पालिका के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर अध्यक्षता नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश यादव सहित विशेष अतिथि फेरहा राम धीवर,कैलाश यादव, मोहन साहु,रामाधार साहु,आलोक पाल ,दयानंद सोनकर ,राजु साहु रहे।सर्वप्रथम अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण पश्चात मंडल अध्यक्ष श्री लोकमनी चंद्राकर ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। आज गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ की नवगठित भाजपा की सरकार अटल जी के जयंती पर किसान भाइयों को उनके पिछले दो साल का बोनस को सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर रही है। स्व अटल जी ने ही हमे छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर दिया और उनके सपनों के अनुरूप वर्तमान सरकार योजना बनाकर कार्य को मूर्तरूप देना शुरू कर दिए है।
नगर पालिका के अधिकारी श्री यादव, वरिष्ठ नेता रामाधार साहु एवं मंडल महामंत्री कैलाश यादव ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर वुडलैंड कालोनी के समाजसेवी दीदी सुशीला बागड़ी ने मालती चतुर्वेदी को व्हील चेयर प्रदान किया। कार्यक्रम के बाद पालिका परिसर में स्वक्षता अभियान चलाया गया। जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहन साहु ,राहुल साहु,धर्मेंद्र सोनकर,शिवकुमार साहु, चैनसिह साहु, सुखदेव साहु,ताम्रध्वज साहु,मृत्युंजय देवांगन,विकास सोनी,धनेश यादव,देव पाटकर,कमलेश साहु,मनोज यादव,ललित यदु सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है