ग्राम आरासनारा के किसानों ने रखी गांव में नवीन सोसायटी खोलने की मांग

फुंडा : पाटन विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम आरासनारा के ग्रामीणों ने लिखित आवेदन में आपने मांगो को रखते हुए कहा कि आरासनारा से फुंडा सोसायटी की दूरी 8 किलोमीटर है। जिससे किसानों को आने जाने में परेशानी व परिवहन चार्ज अधिक लगता है।

फुंडा सोसायटी पाटन ब्लाक का सबसे बड़ा सोसायटी है। जिसमें 8 गांव आते है। जिससे किसानों को धान बेचने में दिक्कत होती है।
ज्ञात हो कि शासन के नवीन योजना के तहत 3 ग्राम पंचायत मिलकर एक धान संग्रहण केंद्र खोलने की घोषणा हुई है।व पूर्व में भी ग्राम आरासनारा में धान खरीदी केंद्र के लिए जगह चयन हो चुका था। लेकिन किन्हीं कारण वश बन नही पाया है जिसके कारण किसानों ने पुनः आरासनारा में नवीन सोसायटी खोलने की मांग की है।
मौके पर सुलेन साहू, जयप्रकाश साहू रमेश साहू रामनारायण वर्मा, मंथीर साहू ,परदेशी पटेल ,दुर्योधन साहू ,अनुज वर्मा, अर्जुन साहू, बुधर,,रामनिवास साहू ,रामकृष्ण निर्मल,देवेंद्र साहू , राहुल साहू ,नोहर साहू, तनमय धुरंधर ,कृष्णा चन्द्राकर संतोष यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है