प्रशासन के डर से रात में कर रहे हैं मुरूम माफिया अवैध रूप से खनन, शासन को हो रहा है नुकसान

Advertisement

अम्लेश्वर 22 फरवरी : पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले उत्तर पाटन के विभिन्न ग्राम पंचायत में हो रही है अवैध रूप से मुरूम की खनन। आपको बता दें मुरूम माफिया के द्वारा प्रशासनिक कार्यवाही के डर से रात में चोरी चुपके ले जा रहे हैं खनन करके मुरूम जिसकी भनक प्रशासन को नहीं लग रही है। आपको बता दें कापसी, झीट ,मोतीपुर, गभरा अमेरी के आसपास की जा रही है रात में अवैध मुरूम की खुदाई। सूत्र से मिले जानकारी अनुसार भोले भाले किसानों को लालच देकर उनके खेत से मिट्टी एवं मुरूम की अवैध रूप से खनन की जा रही है। किसान को लालच देकर कुछ मिट्टी की परत उसके ऊपर खेत में भी डाल दे रहे हैं और मुरूम माफिया लाखों का मुरूम निकालकर बेच रहे हैं। निजी जमीन हो या फिर सरकारी जमीन हो कर  रहे हैं अवैध रूप से मुरूम और मिट्टी खनन। वही जानकारी के अनुसार राजधानी से लगे होने के कारण ज्यादातर मुरूम की गाड़ियां रायपुर की ओर जाती है। अब रात होने के वजह से प्रशासन का डर इन  अवैध रूप से मुरूम खनन  करने वाले लोगों को नहीं है। जिससे शासन को लाखों रुपए की खनिज की नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं कई जगह अवैध रूप से रेत का भी भंडारण बिल्डिंग सप्लायर के द्वारा कहीं पर भी मैदान में रखा गया है। यदि प्रशासन जांच में आए तो कई जगह रेत का भंडारण भी मिलेगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है