भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने प्रतिभाशाली बेटी कुमुदनी वर्मा को दी बधाई

Advertisement

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने प्रतिभाशाली बेटी कुमुदनी वर्मा को दी बधाई…

पाटन : छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रयोगशाला परिचायक परीक्षा में पाटन राज के ग्राम कसही निवासी कुमारी कुमुदनी वर्मा ने महिला वर्ग से चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र, परिवार और समाज का नाम रोशन किया।

कुमुदनी के पिता श्री विजय वर्मा सब्जी विक्रेता हैं एवं माता श्रीमती सुनीता वर्मा आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। बेहद सामान्य परिवार से आने वाली कुमुदनी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है, जो ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए मिसाल है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा स्वयं कसही पहुँचे और कुमुदनी वर्मा को सम्मानित किया।

 फेसबुक से जुड़े 

उन्होंने कहा कि, गाँव की बेटी ने प्रदेश स्तर पर जो स्थान हासिल किया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और शिक्षा के क्षेत्र में नई सोच और ऊर्जा का संचार करेगी।

बधाई देने पहुँचे निखिल चंद्राकर, एकता चंद्राकर, केशव बंछोर, कुणाल वर्मा, शैलेश आडील, मनेंद्र वैष्णव, मोहित साहू, मनहरन, लोकेश, अजय, डीलन आडील सहित समाज के वरिष्ठजन एवं पदाधिकारी वकार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है