आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज कौही परिक्षेत्र ने कुर्मीगुंडरा में मनाया बलिदान दिवस वार्षिक सम्मेलन

Advertisement

आदिवासियों ने सहनशील,ईमानदारी,मेहनत से जल,जंगल,जमीन की रक्षा की है…अशोक साहू

आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज कौही परिक्षेत्र ने कुर्मीगुंडरा में मनाया बलिदान दिवस वार्षिक सम्मेलन

 फेसबुक से जुड़े 

रानीतराई।आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज कौही परिक्षेत्र ने शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन ग्राम कुर्मीगुंडरा में मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सीएम एवं विधायक पाटन माननीय भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे अध्यक्षता राजेश ठाकुर संरक्षक आदिवासी समाज पाटन राज ने किया,विशेष अतिथि कमलेश नेताम संरक्षक,वंदना वर्मा सदस्य जप,पार्वती आडील सरपंच, बी एल पोडोटी,मंजू नेताम,उमाशंकर नेताम,संगीता सोरी,अरुणा ठाकुर,मोहन ठाकुर,जीवन ठाकुर ने ईशर गौरी गौरा की पूजा अर्चना कर शहीद वीर नारायण सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया।
सुबह बूढ़ादेव मंदिर कौही में पूजा अर्चना कर रैली के माध्यम से कुर्मीगुंडरा पहुंचे तत्पश्चात आदिवासी नृत्य करते हुए गली भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल में सामूहिक पूजा अर्चना किया गया।सामाजिक स्कूली बच्चों का सम्मान,आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति किया गया।
मुख्य अतिथि अशोक साहू ने बताया कि आदिवासी समाज हमेशा से मेहनत,त्याग, तपस्या,बलिदान,ईमानदारी के लिए पहचाना जाता है। शहीद वीर नारायण सिंह जी का बलिदान भारत देश को स्वतंत्रता दिलाने में अहम योगदान रहा।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आदिवासियों के हितों में निरंतर कार्य करते हुए अनेकों विकास कार्य किए।
इस अवसर पर बी एल पोडेटी,महादेव ठाकुर,महेंद्र ठाकुर,पुरषोत्तम पोडेती,नोहर ठाकुर,बहुर सिंह ठाकुर, पुरानिक ठाकुर,रामचरण ठाकुर,बृजलाल मंडावी,दुर्जन सिंग,प्रहलाद ठाकुर,राजेश ठाकुर,टोकेंद्र वर्मा युवा कांग्रेसी,आयुष टिकरिहा,आनंद ठाकुर,जीवन ध्रुव,संतोष कतलम,मोहन ठाकुर,बलदाऊ,लखन ठाकुर,सतीश नेताम,ललित ठाकुर,छबि ठाकुर,केशर,प्रमिला,राजकुमारी,टोमिन नेताम,मधु,मुरही नेताम,जानकी,देवनतीन,कांति मंडावी,दूज बाई ठाकुर सहित परिक्षेत्र के सभी ग्रामों के समाजिक बंधु एवं महिलाएं भारी संख्या में उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है