नियम विरुद्ध अधिक तौला जा रहा धान, किसान नेता राकेश ठाकुर का औचक निरीक्षण

पाटन 03 दिसंबर । प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार धान खरीदी केंद्र चलो अभियान के तहत आज किसान नेता एवं पूर्व डायरेक्टर अपेक्स बैंक राकेश ठाकुर ने घुघवा (ज) का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने श्री ठाकुर से शिकायत करते हुवे कहा कि प्रति कट्टा धान की खरीदी 40किलो 580 ग्राम खरीदी किया जाना है किंतु धान खरीदी केंद्र घुघवा (ज) में प्रति कट्टा 40 किलो 800 ग्राम धान तौल कर खरीदी जा रही है। इस पर श्री ठाकुर ने तत्काल धान खरीदी केंद्र के जिम्मेदारों से जानकारी मांगा तो जिम्मेदारों का कहना था कि मिलर धान का उठाव ही 40 किलो 700 ग्राम में करता है ऐसे स्थिति में हमे मजबूरन 40 किलो 800 ग्राम खरीदी करना पड़ रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

श्री ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी पहले ही धान खरीदी के संबंध में स्पष्ट कह चुके है कि कही भी धान खरीदी प्रति कट्टा 40 किलो 580 ग्राम से अधिक खरीदा जाता है तो तत्काल शिकायत करें।
श्री ठाकुर ने तत्काल मौके से ही एसडीएम पाटन लवकेश कुमार ध्रुव को इस संबंध में शिकायत करने फोन किया लेकिन एसडीएम पाटन ने फोन रिसीव नही किया तो डीएमओ से शिकायत किया गया।

इस दौरान श्याम लाल नेताम, सोहन लाल सोनकर, गेंदलाल सोनकर, संतोष वर्मा, कैलास यादव, तीजउ सोनकर, गुलाब ठाकुर, नारायन सोनकर, कृष्ना लाल सोनकर, शिवकुमार सोनकर सहित अन्य किसान मौजूद थे ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है