प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ग्राम तर्रा में 54 महिलाओ को मिला गैस सिलेंडर

Advertisement

जामगांव (एम): पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तर्रा में भारत सरकार की विशेष योजना उज्जवला योजना के तहत 54 हितग्राहियों को निशुल्क गैस सिलेंडर चूल्हा वितरण किया गया। इस से पहले पूर्व में भी 64 हितग्राहियों को गैस वितरण किया गया था। आपको बता दें केंद्र के सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महत्वाकांक्षी योजना हितग्राही तक पहुंचने में ग्राम पंचायत के युवा सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री चंद्राकर ने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं में बहुत ही खुशी का माहौल है महिलाये काफी खुश नजर आई क्योकि धुंआ से निजात पाने से वही भोजन पकाने में काफी समय की बचत होगी और साथ ही साथ सभी महिलाओं ने बड़े ही खुशी के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी को आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उप सरपंच नवीन चंद्राकर सहित सभी पंचगण एवं हितग्राही महिलाएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है