मन की बात का 104 वें संस्करण के साक्षी बने दुर्ग के नागरिक/ जितेंद्र वर्मा

Advertisement

मन की बात का 104 वें संस्करण के साक्षी बने दुर्ग के नागरिक

दुर्ग। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात के 104 वें संस्करण को दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने दुर्ग विधानसभा के चण्डी शीतला मण्डल के बूथ क्रमांक 88 शीतला नगर के कार्यकर्ताओं के साथ सुना। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा एवं मन की बात कार्यक्रम के जिला प्रभारी संतोष सोनी के निर्देशन में पूरे दुर्ग जिले में अलग-अलग मंडलों में अलग-अलग बूथों पर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुना।

 फेसबुक से जुड़े 

मन की बात कार्यक्रम होने के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 के पूरे मिशन में लगी नारी शक्ति की ऊर्जा और मेधा को नमन किया है, चंद्रयान-3 मिशन नारी शक्ति का जीवंत उदाहरण हैं. इस पूरे मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर्स सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने नरेंद्र मोदी की बातों को रेखांकित करते हुए कहा कि भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं, किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उस देश को विकसित बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

जितेंद्र वर्मा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। जी 20 के अंतरराष्ट्रीय समिट में शामिल होने 40 देश के राष्ट्राध्यक्ष अगले महीने भारत पहुंच रहे हैं, भारत विश्व पटल पर अपनी नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित कर रहा है। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत के प्रदर्शन में हुआ सुधार भारतीय युवाओं की बढ़ती प्रतिभा को दर्शाता है। देश की प्राचीनतम भाषा संस्कृत एक वैज्ञानिक भाषा है। यह भाषा प्राचीनता के साथ-साथ अपनी वैज्ञानिकता और सशक्त व्याकरण के लिए अपनी अलग पहचान रखती है। भारत का सारा ज्ञान और विज्ञान इसी संस्कृत भाषा में लिखा गया है इसका प्रमोशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में किया है। प्रत्येक व्यक्ति को संस्कृत भाषा का ज्ञान भी रखना चाहिए।

इस अवसर पर जिला मंत्री व मण्डल प्रभारी आशीष निमजे,जिला सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, आसिफ अली सैय्यद,शम्भू पटेल, विद्या नामदेव, मुकेश सोनकर, गोविंद देवांगन, केवल देवांगन, शुभम साहू, मंजू मानिकपुरी, संतोषी मानिकपुरी, चित्रलेखा पटेल, पायल निर्मलकर, रेणु पटेल, गुलशन सेन, कमलेश पटेल, रिंकू कसेर, इंद्रा अग्रवाल, काजल निर्मलकर, हिमांशु पटेल, प्रकाश अग्रवाल, प्रसन्न अग्रवाल उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

“तीज महोत्सव” में उमड़ा साहू समाज, संस्कृति के रंग में रंगा पाटन

“तीज महोत्सव में उमड़ा साहू समाज, संस्कृति के रंग में रंगा पाटन; डॉ. ममता साहू ने दिया सामाजिक बदलाव का संदेश पाटन। तहसील साहू संघ...

अचानक बढ़े बीएसएनएल के उपभोक्ता, अन्य नेटवर्क की अपेक्षा बीएसएनएल सस्ता व कीफायती

अचानक बढ़े बीएसएनएल के उपभोक्ता, अन्य नेटवर्क की अपेक्षा बीएसएनएल सस्ता व कीफायती पाटन(दुर्ग)। निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज के बीच सरकारी दूरसंचार कंपनी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है