केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया का दुर्ग दौरा

Advertisement

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया का दुर्ग दौरा

 फेसबुक से जुड़े 

दुर्ग। नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया का दिनांक 31 अगस्त 2023, गुरुवार को दुर्ग आगमन होगा।

जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक और ललित चंद्राकर ने बताया कि मनसुख मंडाविया के दुर्ग प्रवास पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय एवं लोकसभा सांसद विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

प्रवास कार्यक्रम में सर्वप्रथम दोपहर 3:00 बजे महिला मोर्चा द्वारा गांधी प्रतिमा के पास, उतई टेम्पो स्टैंड, दुर्ग में ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों को रक्षा सूत्र बांधा जायेगा, इस कार्यक्रम हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम प्रभारी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी को बनाया है।

तत्पश्चात श्री मंडाविया अपरान्ह 4:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय में सूची अनुसार अपेक्षित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे, जिसके लिए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बैठक प्रभारी कांतिलाल बोथरा को बनाया गया है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया के कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है और पार्टी पदाधिकारियों से बैठक में शामिल होने का निवेदन किया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

“तीज महोत्सव” में उमड़ा साहू समाज, संस्कृति के रंग में रंगा पाटन

“तीज महोत्सव में उमड़ा साहू समाज, संस्कृति के रंग में रंगा पाटन; डॉ. ममता साहू ने दिया सामाजिक बदलाव का संदेश पाटन। तहसील साहू संघ...

अचानक बढ़े बीएसएनएल के उपभोक्ता, अन्य नेटवर्क की अपेक्षा बीएसएनएल सस्ता व कीफायती

अचानक बढ़े बीएसएनएल के उपभोक्ता, अन्य नेटवर्क की अपेक्षा बीएसएनएल सस्ता व कीफायती पाटन(दुर्ग)। निजी टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज के बीच सरकारी दूरसंचार कंपनी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है