भिलाई में प्रियंका गांधी तो पाटन में स्मृति ईरानी करेंगी सभा, कांग्रेस और भाजपा नेता लगे है तैयारी में

विज्ञापन 

 पाटन दुर्ग:  21 सितंबर का दिन वीवीआईपी जिला दुर्ग की राजनीति में बेहद गहमागहमी का माहौल होने वाला है। दुर्ग से पाटन तक कल राजनीति की गर्म हवाएं चलने वाली है। दरअसल कल के दिन कांग्रेस व भाजपा दोनों ही राजनीतिक दल के दो दिग्गज महिला नेत्रियां जिले में रहेंगी। एक ओर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सिविक सेंटर भिलाई में होंगी। वहीं भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रदेश के वीवीआईपी विधानसभा यानी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गढ़ पाटन में रहेंगी। तीखे तेज तर्रार राजनीतिक टिप्पणियों के लिए चर्चित दोनों ही नेत्रियां कल भिन्न भिन्न जगहों पर जनसभा करेंगी। ऐसे में दोनों ही नेत्रियों के एक-दूसरे के खिलाफ बड़े बयानों के साथ जिले में राजनीतिक गहमागहमी तय है।

 इंस्टाग्राम से जुड़े 

पाटन के रेस्ट हाउस के पीछे मैदान में हो रहा तैयार पंडाल

भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रदेश सरकार की विफलता गिनाने निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगी। केंद्रीय मंत्री को विशेष तौर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ही विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा में शामिल किया गया है। केंद्रीय मंत्री परिवर्तन रथ के साथ पतोरा, सेलूद होकर पाटन पहुंचेंगी और पाटन में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव भिलाई के जयंती स्टेडियम के पास प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगी। राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम में संभाग स्तर पर सरकार से योजनाओं से लाभांवित महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियों का भी प्रदर्शन होगा। प्रशासन के साथ कांग्रेस के नेता इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। प्रियंका गांधी महिला हितग्राहियों को चेक व सामग्रियों का वितरण करेंगी।कल होने वाले दोनों कार्यक्रम के लिए दोनों ही दल के नेता पूरी ताकत से तैयारी में जुटे हैं। कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका की सभा को लेकर राजीव भवन में बैठक की और जिम्मेदारी तय की। वहीं भाजपा के नेता करीब सप्ताहभर पहले से मंडलवार बैठक कर रहे हैं। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के साथ जनसभा को सम्बोधित करने पाटन में रेस्ट हाऊस के पीछे मैदान में कल से मंच के लिए डोम व पंडाल लगना शुरू हो गया है।

युवा भाजपा नेता धर्मेंद्र सोनकर ने दी नगर वासियों को गुहा निषाद राज जयंती एवं भव्य मड़ई मिलन समारोह की बधाई

अम्लेश्वर 19 जनवरी:  नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुडमुड़ा में आज गुहा निषाद राज जयंती समारोह और मड़ई मिलन है। ग्राम के...

वृंदावन की नगरी से आये सुश्री अंशिका देवी जी श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में आज लगेगा विराम

अम्लेश्वर 19 जनवरी : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महुदा मे बह रहे भागवत गीता रसपान का अंतिम दिवश आज लगातार सात दिनो...
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.
पाटन क्षेत्र की खबरे

ताज़ा खबरे

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है