भाजपा जिला अध्यक्ष ने परिजनों सहित देहदान करने का संकल्प पत्र भरा

 

 इंस्टाग्राम से जुड़े 

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने परिजनों सहित देहदान का संकल्प पत्र भरा

देहदान करके वर्मा परिवार के मुखिया 84 वर्षीय भुवनलाल वर्मा और 82 वर्षीय कुमारी देवी वर्मा ने पेश किया उत्तम उदाहरण

पाटन। गुरुवार को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने अपने परिजनों सहित देहदान का संकल्प पत्र भरा। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा एवं उनके परिजनों को संस्था दृष्टि फाउंडेशन दुर्ग के प्रतिनिधि प्रमोद वाघ, राज आड़तिया, राजेश पारख, रितेश जैन, कुलवंत सिंह भाटिया, महेश यादव ने काउंसलिंग कर देहदान के लिए प्रेरित किया। संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा प्रेरित किए जाने पर जिला भाजपा अध्यक्ष और उनके परिजनों ने देहदान का निश्चय किया।

 फेसबुक से जुड़े 

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के 84 वर्षीय पिता भुवन लाल वर्मा, 82 वर्षीय माता श्रीमती कुमारी देवी वर्मा और पत्नी राजेश्वरी वर्मा ने देहदान के लिए आगे आते हुए संकल्प पत्र भरा।

वर्मा परिवार द्वारा देहदान के लिए आगे आने पर संस्था के प्रतिनिधि प्रमोद वाघ, राज आड़तिया, राजेश पारख, रितेश जैन ने कहा कि वयोवृद्ध होकर भी लोक सेवा के उद्देश्य से देहदान का संकल्प लेकर वर्मा परिवार के मुखिया रिटायर्ड शिक्षक भुवन लाल वर्मा और कुमारी देवी वर्मा ने समाज के समक्ष एक उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है। वयोवृद्ध वर्मा दंपति ने अपने पुत्र जितेंद्र वर्मा और पुत्रवधू राजेश्वरी वर्मा सहित देहदान का जो निर्णय लिया है वह एक साहसिक कदम है। मनुष्य जीवन जीने के बाद अपनी देह के माध्यम से अगली पीढ़ी को शिक्षित करने का कार्य मानवता की श्रेष्ठ सेवा है।

विज्ञापन 

पार्षद प्रत्याशी दुर्गेश (सोनू) साहू के कार्यालय का उद्घाटन, अध्यक्ष प्रत्याशी दयानंद सोनकर ने फीता काट कर किया कार्यकर्ताओ को समर्पित

अम्लेश्वर 05 फरवरी : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के भाजपा अधिकृत प्रत्याशी दुर्गेश (सोनू) साहू को मिल रहा है भारी जन समर्थन। मिली जानकारी...

मोनू साहू ने खेती किसानी कार्य में लगे महिलाओं से मांगा समर्थन

अम्लेश्वर 04 फरवरी : कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी मोनू साहू को मिल रहा है भारी जनसमर्थन श्री साहू समर्थन मांगने खेती किसानी के काम...
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.
पाटन क्षेत्र की खबरे

ताज़ा खबरे

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है