नगर पालिका अमलेश्वर के सैकड़ो नागरिकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी योजना से प्रभावित होकर प्रवेश किया।
भिलाई 3: नगर पालिका अमलेश्वर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष कांग्रेस प्रवेश किया आपको बता दें नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष उमेश साहू, अन्य पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु, युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा के अध्यक्ष सुमित चंद्राकर, वरिष्ठ नागरिक महेंद्र साहू, पुनीत साहू ,घनश्याम साहू, गिरधर साहू ,सत्तू कौशल, गिरजानंद साहू ,ओमप्रकाश साहू ,डोमन यादव, भागी साहू ,खिलेश्वर चक्रधारी के सफल नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में नगर के नागरिकों ने कांग्रेस प्रवेश किया। मुख्यमंत्री निवास भिलाई 3 में युवा नेता चैतन्य बघेल ने सभी लोगों का स्वागत किया एवं पार्टी का गमछा पहनकर सम्मान दिया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सेक्टर प्रभारी डोमन यदु , बूथ प्रभारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।