कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भूपेश बघेल को भारी मतों से विजय बनाने का लिया संकल्प

रानीतराई:  पाटन में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन डॉ खूबचंद बघेल सभागार अटारी पाटन में 27 अक्टूबर को किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पाटन विधानसभा क्षेत्र से भूपेश बघेल को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का संकल्प किया। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ के 89 विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान को गति दीजिए। पाटन क्षेत्र में आपके द्वारा किये गए विकास कार्यों पर भरोसा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी समस्या नक्सवाद नही बल्कि कुपोषण है। 5 साल पहले हमारी सरकार बनी तब कुपोषण को दूर करने स्वास्थ्य के दिशा में काम किया गया। श्री बघेल ने कांग्रेस सरकार द्वारा 5 वर्षों में किये गए विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। पूर्व सरकार केवल 7 प्रकार के वनोपज की खरीदी कर रही थी अब 67 प्रकार के वनोपज की खरीदी हो रही है। जामगांव-एम में बन रही औषधि प्रसंस्करण केंद्र में 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

 इंस्टाग्राम से जुड़े 

किसानों की ऋण माफी के घोषणा किये जाने के बाद भाजपाइयों के पेट मे दर्द होना शुरू हो गया है। केंद्र सरकार उद्योगपतियों का साढ़े चौदह लाख करोड़ रुपये का लोन माफ किया है। उनको उन्हीं लोगों से वोट मांगना चाहिए। भाजपाइयों पर हमला करते हुए कहा कि पूर्व सरकार द्वारा 2 साल की बोनस नही दिया गया। हमारी सरकार केंद्र सरकार से बोनस की अनुमति के लिये पत्र भी लिखा गया है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलते ही 2 साल का बोनस भी किसानों को मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में धान,कोदो,कुटकी,रागी,गन्ना की खेती करना लाभदायक है उसी तरह पशुपालन को भी लाभदायक बनाना है। पशुपालन कृषि से जुड़ा हुआ है।
भाजपा झूठ बोलने में माहिर है
भाजपा कहती हमारी सरकार बनेगी तो भ्र्ष्टाचारियो को उल्टा टांग देंगे। उन्हें सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को लटकाना चाहिए। 15 साल के शासन में कई घोटाला हुआ है। कमीशनखोरी का सबसे बड़ा एजेंट रमन सिंह है। भाजपा आज तक चुनाव की घोषणा पत्र भी नही बना पाया है।
5 साल में छत्तीसगढ़ के लोगों को लगा कि हमारा मान सम्मान लौट आया है। 2018 के बाद से हमारी लुप्त हो रही संस्कृति,पर्व, तीज त्यौहार फिर से उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाजपा केवल राम के नाम पर वोट मांगती है। हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में चार जगहों पर भगवान राम की मूर्ति का स्थापना किया गया है। राम-राम जपने वाले भाजपा आज तक रामायण महोत्सव नही करवा पाए। हमारी सरकार द्वारा रामायण महोत्सव करवाया गया। जिसकी पहचान देश के साथ विदेशों तक हुआ। हमारी सरकार सभी वर्गों को जोड़कर सभी को सम्मान देने का काम कर रही है। वही भाजपा केवल लोगों को लड़ाने का काम करती है। कांग्रेस सरकार हर व्यक्ति और परिवार को जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया गया है।जब मैं चुनाव लड़ता था तब 7 हजार वोट से विजयी होता था। पिछली बार कार्यकर्ताओ ने लड़ाई लड़ा तब 27 हजार वोट से जीता था। श्री बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा इस लड़ाई को अब आप फिर से अपने हाथ मे लेकर दुबारा कांग्रेस की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा का संकल्प लेकर लोगो तक पहुंचे।

 फेसबुक से जुड़े 

सम्मेलन को पाटन विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र साहू,पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम तिवारी, आशीष वर्मा,सहित अन्य ने संबोधित किया।मंच संचालन मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने किया।आभार प्रदर्शन राजेश ठाकुर ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से चैतन्य बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर,सोहन बघेल,मोनू साहू,जवाहर वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी के अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी, नगर पालिका कुम्हारी के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, मोरध्वज साहू , अन्य पिछड़ा वर्ग के ब्लॉक अध्यक्ष संजय यदु, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित चंद्राकर,जोन प्रभारी सालिक साहू, नगर पालिका अमलेश्वर के उपाध्यक्ष उमेश साहू,ललित सिन्हा, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जागेत्री साहू, पुष्पा वर्मा मनोरमा टिकरिहा, उर्वशी वर्मा, किरण चंद्राकर, संतोषी तिवारी,सरजू साहू,आभाष शर्मा,कमलकिशोर, देवेंद्र साहू, सन्दीप कश्यप,धर्मेंद्र साहू,रोहित साहू, पालेश्वर ठाकुर,हरीश ठाकुर, सुमित विश्वकर्मा, बाबा चंद्राकर, भविष्य जैन ,आयुष टिकरिहा ,प्रेम प्रकाश पांडे,सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चे कारगिल विजय दिवस पर फौजी ड्रेस पहन कर किया नमन

करन साहू, कुम्हारी 26 जुलाई : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल कुम्हारी में मनाया गया कारगिल विजय दिवस। प्राइमरी स्कूल के नन्हे मुन्ने...

अवैध प्लाटिंग के लिए खेतों में मुरूम डालकर पानी निकासी को किया जा रहा था बंद/ सीएमओ

अम्लेश्वर 26 जुलाई : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड ग्राम खुडमूडा में पानी निकासी की समस्या को लेकर कल...
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
KARAN SAHU (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.
पाटन क्षेत्र की खबरे

ताज़ा खबरे

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है