कल 12 को पाटन ब्लॉक देवांगन समाज का चुनाव, कौन बनेगा अध्यक्ष ?

पाटन : पाटन ब्लॉक देवांगन समाज-निर्वाचन 2025 सत्र 2025-2028 तक के लिए आम निर्वाचन अधिसूचना जारी की गई है। आपको बता दे कि दुर्ग जिला देवांगन समाज के नेतृत्व में दिनांक-22.03.2025 को बैठक में लिये गए निर्णय के अनुसार पाटन ब्लॉक देवांगन समाज के त्रिवर्षीय कार्यकाल के लिए निर्वाचन हेतु लिये गए निर्णय के अनुरूप दिनांक 31/03/2025 तक प्रारंभिक मतदाता सूची प्राप्त, दावा आपत्ति निराकरण दिनांक-03/04/2025 पश्चात अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के साथ पाटन ब्लॉक देवांगन समाज के चुनाव हेतु यह अधिसूचना दिनांक05/04/2025 दिन शनिवार को जारी की गई है. इस अधिसूचना के अनुसार चुनाव कार्यक्रम निम्नानुसार सम्पादित किये जायेंगे।

अधिसूचना जारी दिनांक-05/04/2025,

 फेसबुक से जुड़े 
  • अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 05/04/2025,
  • चुनाव कार्यक्रम स्थल मां परमेश्वरी सामाजिक भवन पाटन
  • मतदान तिथि-12/04/2025 दिन शनिवार।

01. निर्वाचन अधिकारी

मुख्य चुनाव अधिकारी-श्री धनुषराम देवांगन अधिवक्ता, सचिव दुर्ग जिला देवांगन समाज, मो.नं.-9329578449 उपचुनाव अधिकारी श्री राजेन्द्र लिमजे कोषाध्यक्ष, दुर्ग जिला देवांगन समाज, मो.नं.-9407985420

02. सहायक चुनाव अधिकारी :-

1. श्री राकेश कुमार देवांगन, पाटन, 2. श्री कमलचंद देवांगन, पाटन, 3. श्री मणीराम देवांगन पाटन को मनोनित किया गया।

03. निर्वाचन हेतु पद अध्यक्ष 1 पद, सचिव 1 पद, कोषाध्यक्ष 1 पद, उपाध्यक्ष 2 पद (1 पद महिला आरक्षित), सहसचिव 2 पद, (1 पद महिला हेतु आरक्षित) कार्यकारिणी सदस्य 4 पद, (1 पद महिला हेतु आरक्षित) है।

04. चुनाव कार्यकम – निर्वाचन हेतु निर्धारित स्थान मां परमेश्वरी देवांगन सामाजिक भवन पाटन में होगा। वही मतदान दिवस 12 अप्रेल 2025 शनिवार को नामांकन फार्म प्रदाय व जमा समय सुबह 10 बजे से 12 बजे तक है। उसके बाद नामांकन फार्म की छटनी/दावा आपत्ति दोपहर 12 बजे से 12:30 तक, नाम वापसी दोपहर 12:30 से 01 बजे तक, प्रत्याशी की अंतिम सूचि जारी दोपहर 01 बजे से 01:30 बजे तक, तत्पश्चात दोपहर 01:30 बजे से 02:30 बजे तक  भोजन एवं प्रत्याशियों का परिचय, एवं दोपहर 02:30 बजे से शाम 05 बजे तक आवश्यकतानुसार मतदान प्रारंभ रहेगा, उसके बाद शाम 05:30 बजे तक समयानुसार मतगणना की जावेगी तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की जाएगी।

वही इस प्रक्रिया के लिए नामांकन शुल्क – 1. पाटन ब्लॉक की चुनाव संबंधी बैठक दिनांक-22/03/2025 में लिए गए सर्वसम्मति से निर्णय अनुसार नामांकन शुल्क नियमानसार स्वीकृत किया गया है। जिसमे अध्यक्ष-3000/-रूपये, सचिव-2500/- रूपये, कोषाध्यक्ष-2000/- रूपये, उपाध्यक्ष एवं सहसचिव-1000/- रूपये, कार्यकारिणी सदस्य 500/- रूपये निर्धारित की गई है जो अनिवार्य है। वही पाटन ब्लॉक देवांगन समाज-निर्वाचन 2025 सत्र में आम निर्वाचन हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी धनुष राम देवांगन-दुर्ग जिला देवांगन समाज, उपचुनाव अधिकारी राजेंद्र लिमजे-दुर्ग जिला देवांगन समाज, सहायक चुनाव अधिकारी राकेश देवांगन पाटन, मनीराम देवांगन पाटन, कमल देवांगन पाटन-दुर्ग जिला देवांगन समाज को मनोनित किया गया जिनकी उपस्थिति में संपन्न की जाएगी।

विज्ञापन 

छाटा में नि: शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

पाटन : संचालनालय आयुष विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ग्राम छाटा, विकासखंड पाटन में विगत 4 जुलाई 2025 को एक दिवसीय नि: शुल्क आयुष...

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक संपन्न; किया अनुभव साझा – दिए महत्वपूर्ण जानकारी

पाटन : आज 05 जुलाई 2025 को कर्मा भवन अटारी पाटन में आयोजित छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ की बैठक संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है