अम्लेश्वर 10 अक्टूबर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में 12 अक्टूबर को जगत जननी मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा साथ ही सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जायेगा। जंहा समिति के अध्यक्षों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर के सभी दुर्गा पंडाल के अध्यक्ष गण सहित सदस्यों की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन तिरंगा चौक पर किया जाएगा। वही शाम को भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन आयोजक समिति के द्वारा किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विशाल रावण का पुतला निर्माण किया जा रहा है। घंटो आतिशबाजी के साथ रावण का पुतला दहन अम्लेश्वर नगर में किया जाएगा। उक्त जानकारी समिति के सदस्य महेंद्र साहू ने शेर की है।
मां दुर्गा के विसर्जन यात्रा के साथ समिती के अध्यक्षों का होगा सम्मान समारोह
विज्ञापन



