अम्लेश्वर 08 जनवरी : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में आरक्षण सामान्य मुक्त होने के कारण दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। प्रथम बार यहां पर चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा। जहां पर प्रथम बार जनता से चुने हुए जनप्रतिनिधि पालिका परिषद में पहुंचेंगे।
आपको बता दें प्रबल दावेदारों में से एक दावेदार समाजसेवी बहुत ही सरल,सहज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र कुमार साहू है।जो 18 वर्ष की उम्र से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में लगातार काम करते आ रहे हैं। छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। आज अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री है। जो नगर में अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उभर कर सामने आ रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र साहू को कांग्रेस से यदि टिकट मिलती है तो अमलेश्वर के अंदर कांग्रेस में जो गुडबाजी है वह संभवत खत्म हो सकती है। जिसका परिणाम स्वरूप पूरे कांग्रेस कार्यकर्ता एक जुटता के साथ महेंद्र साहू को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस का कब्जा हो सकता जिसकी चर्चा नगर वासी कर रहे है।