मुकेश तिवारी के द्वारा शांति मार्च हुआ संपन्न, दुर्ग महापौर हुए शामिल

Advertisement

कुम्हारी 14 सितंबर : जी ई रोड स्थित कुम्हारी टोल प्लाजा में नाका को हटाने शांति मार्च आज 14 सितंबर को किया गया। आपको बता दे कि कुम्हारी टोल प्लाजा से मुकेश तिवारी के नेतृत्व में शांति मार्च किया गया जो टोल नाका से कांजी हाउस कुम्हारी तक ही सफल रहा। हालाकि जानकारी के अनुसार स्टेशन चौक तक शांति मार्च किया जाना था। लेकिन बीच में ही शांति मार्च रुक गया और कांजी हाउस से वापस लौटकर टोल प्लाजा आकार समापन किया गया। रैली में प्रमुख रूप से दुर्ग महापौर धीरज बकरीवाल सहित कुम्हारी के स्थानीय लोग मौजूद रहे।

तत्पश्चात आमरण अनशन स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने लोगों से समर्थन देने की अपील की और समर्थन देने आए स्थानीय लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों की मेहनत रंग लाएगी निश्चित रूप से हमारी जीत होगी और टोल प्लाजा बंद होगा। बता दे कि आमरण अनशन टोल प्लाजा को बंद कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कल 15 सितंबर को 11:00 बजे शांति पूर्ण ढंग से रैली निकाली जाएगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है