धान खरीदी के निर्धारित अवधि तक सभी किसानों के धान खरीदने के दिये निर्देश

Advertisement

 

कलेक्टर ने की धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण

 फेसबुक से जुड़े 

धान खरीदी के निर्धारित अवधि तक सभी किसानों के धान खरीदने के दिये निर्देश

दुर्ग 13 जनवरी 2024/ जिले के नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज धान उपार्जन केंद्र सिरसा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ पर खरीदी की गई धान, धान की उठाव, स्टैग व्यवस्था, नमी मापी मशीन, बरदाना आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर खरीदी की गई धान की आद्रता की माप नमी मापी मशीन से कराई। उन्होंने तौल हेतु इलेक्ट्रॉनिक कांटा पर जोर देते हुए सभी उपार्जन केंद्रों में इसकी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर सुश्री चौधरी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को जो किसान अभी तक धान नही बेच पाए हैं, उन्हें खरीदी के निर्धारित अवधि तक धान बेचने प्रेरित करने, धान बेच चुके छोटे किसानों का रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एस डी एम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को आज सम्बंधित क्षेत्र के सभी धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। सिरसा उपार्जन केंद्र के प्रबंधक श्री टुमेश साहू ने बताया कि केंद्र में 7776.40 क्विंटल धान खरीदी हुई है। जिसमे 456.40 क्विंटल मोटा , 425.60 क्विंटल पतला व 6894.40 क्विंटल सरना शामिल है। किसानों को राशि भुगतान हो गई है। उपार्जन केंद्र से सम्बंधित 996 किसान में से अब तक 830 किसान धान बेच चुके है। इस अवसर पर खाद्य नियंत्रक श्री सी पी दीपांकर, एस डी एम श्री मुकेश रावटे, तहसीलदार श्री गुप्ता, सी सी बी के नोडल अधिकारी श्री एस के जोशी एवं सहकारिता व नान के अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है