पाटन 21 मार्च : दुर्ग जिला अंतर्गत तहसील कार्यलय पाटन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त है।आपको बता दें कार्यलय में आने वाले आम नागरिक कहीं पर भी अपना वाहन खड़ा कर देते है।पूरा तहसील कार्यलय इधर उधर वाहन खड़ा होने के कारण भर जाता है।जिसका सुध लेना वाला कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी नहीं।
बता दे तहसील के मुख्य द्वार पर भी लोग अपने दो पहिया चार पहिया वाहनों को खड़ा कर देते है। जिससे पैदल आने जाने वाले लोगों को काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।वही तहसील कार्यलय के मुख्य द्वार पर वाहन को रोकने के लिए लाल रिबन लगा कर आने जाने के लिया रास्ता किल्यार करने की कोशिश भी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार रसूखदार लोग धौंस दिखाकर कही भी कही पर भी वाहन को खड़ा कर देते है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और तो और तहसील कार्यलय के अधिकारी कर्मचारियों को भी आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।