सायं सरकार ने की किसानों के साथ वादा खिलाफी / किसान नेता ढालेश साहू

Advertisement

किसान नेता ढालेश साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के भाजपा सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में किसान व उपज धान हमेशा से केन्द्र बिंदु में रहा है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय भाजपा व सायं सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों को रिझाने के लिए धान खरीदी पर ₹3100 प्रति क्विंटल एकमुश्त भुगतान करने का वादा किया था।

 फेसबुक से जुड़े 

वर्तमान समय में सेवा सहकारी समितियों में किसानों के उपज धान खरीदी की जा रही है , पर भुगतान तय कीमत ₹3100 से कम में किया जा रहा है।

3100रू भुगतान नहीं होने से गैर पंजीकृत किसानों को भारी नुकसान।

गैर पंजीकृत किसानों को अपनी उपज मात्र 2000 से लेकर 2100 रुपए प्रति क्विंटल बेचने पर मजबूर

3100रू एकमुस्त भुगतान नहीं होने से गैर पंजीकृत किसानों (जैसे-अधिया रेगहा )व छोटे किसान को अपनी उपज मात्र 2000 से लेकर 2100 रुपए प्रति क्विंटल धान बेचने को मजबूर हो गए हैं, नगदी का अभाव व ऑनलाइन टोकन की समस्या व देर से हुई धान खरीदी में प्रदेश के किसानों का बुरा हाल हो गया है। राज्य की धान खरीदी नीतियों से किसानों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। किसान हित में साय सरकार को एकमुश्त राशि वादा के अनुसार किसान को देना चाहिए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी

* शक्ति केंद्र झीट-महुदा में मानस संगोष्ठी का आयोजन, ज्ञान-भक्ति और संस्कारों का दिया संदेश; श्रीराम चरित मानस के आदर्शों पर हुआ मंथन... झीट-महुदा। शक्ति...

जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन

* जमराव के दो पहलवानों ने संभाग स्तरीय कुश्ती में जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तर पर चयन... * संभागीय कुश्ती में जमराव का जलवा, लोकनाथ...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है