नवागांव बी में युवाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव

(संतोष देवांगन) जामगांव आर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागांव बी में आज युवाओं द्वारा हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस शुभ अवसर पर युवाओं ने भगवान श्री हनुमान जी का सिंदूरी चोला अर्पित कर भव्य श्रृंगार किया और हलवे का भोग चढ़ाया ।

युवाओं द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया गया। वहीं पूरे गांव में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। वहीं इस कार्यक्रम में युवाओं ने मिलकर भक्ति गीत गाए और भगवान श्री हनुमान जी की सामूहिक आरती भी की। हनुमान जयंती का यह आयोजन गांव के युवाओं के सामूहिक प्रयास और सनातन आस्था का प्रतीक बना।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वहीं इस शुभ अवसर पर भाजपा बूथ अध्यक्ष अभिषेक सेन, भोजकुमार कोर्राम, उमेश साहू, दुष्यंत साहू, वासु मंडल, जीतू साहू, दानेश्वर साहू, भिष्म यादव, मोहन यादव, हरीश कोशरे, सूर्या, साहिल, कान्हा, लक्की साहू, यशवंत ठाकुर और जय साहू सहित अन्य ग्रामीण वासी श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहे।

बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित...

भिलाई : श्रमिक सभा ने 11 सूत्रीय मांग को लेकर सेल अध्यक्ष के नाम “सांसद विजय बघेल” को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी के निज निवास सेक्टर 5 भिलाई में श्रमिक सभा ने सेल अध्यक्षों के 11 सूत्रीय मांग पत्र सांसद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है