पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रूही और सावनी में हुआ जोशीला स्वागत

Advertisement

जामगांव (एम) 08 सितंबर : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूही और सावनी में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम के उप सरपंच हितेंद्र पटेल अन्य पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष पाटन संजय यदु, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुमित चंद्राकर, अनिल चंद्राकर, नोखु सिंगौर ,जगलाल कौशिक, रामानंद वर्मा, पप्पू चंद्राकर, मुकेश कौशिक सहित कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। ग्रामीण खेल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़िया खेल के प्रति संबोधित किया एवं सभी खिलाड़ियों से मुलाकात किया एवं  अपने उद्बोधन में श्री बघेल ने कहा कि त्योहार में इसी प्रकार का खेल का आयोजन होते रहना चाहिए खेल कूद हमारे संस्कृति है।

तत्पश्चात श्री बघेल ग्राम सावनी पहुंचे भूतपूर्व सरपंच होरीलाल यदु की अस्वस्थ को सुनकर उनके निवास मुलाकात करने गए पश्चात सावनी चौक में गणेश प्रतिमा स्थापना की गई है।जहां पूजा किया एवं सहारा देवता चबूतरा निर्माण हेतु ढाई लाख रुपया देने की घोषणा की पश्चात गणेश भगवान की पूजा के संबंध में अपने उद्बोधन में प्रकाश डालें।

 फेसबुक से जुड़े 

कार्यक्रम में ग्राम सरपंच चैती यादव अनिल चंद्राकर, अंशु रजक जनपद सदस्य, मीना ठाकुर भूतपूर्व जनपद सदस्य, युवा नेता संजय यदु, हेमंत जांगड़े ,सुंदरलाल सहित ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

डॉ भीमराव अम्बेडकर महिला शिक्षा के सुधारक — प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा

* डॉ भीमराव अम्बेडकर महिला शिक्षा के सुधारक -- प्राचार्य डॉ नंदा गुरवारा... * पाटन कालेज मे भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के योगदान को...

ग्राम गभरा में उत्साहपूर्वक मनाया बाबा साहेब अंबेडकर जयंती

* शिक्षा से ही संभव है समानता का सपना: प्रणव शर्मा... * "गभरा" में सतनाम युवा संगठन के तत्वाधान में अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित, बाबा...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है