बासीन में जयंती एवं मॉडल जैतखंभ का लोकार्पण समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Advertisement

बाबा गुरु घासीदास जी ने मानवता,समानता का संदेश दिया…भूपेश बघेल

बासीन में जयंती एवं मॉडल जैतखंभ का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ

 फेसबुक से जुड़े 

जामगांव आर: पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बासीन(खोला) में बाबा गुरु घासीदास जयंती की जयंती एवं मॉडल जैतखंभ(लागत 20 लाख)का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि भूपेश बघेल विधायक,पूर्व मुख्यमंत्री,अध्यक्षता अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,विशेष अतिथि संत राम कुर्रे अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री,भेष आठे जोन प्रभारी,बिमला बाला राम कोसरे सभापति जप,कपूर साहू सेक्टर प्रभारी,रेवती साहू सरपंच रहे।सर्वप्रथम जैत खंभ का लोकार्पण के बाद गुरु गद्दी व जैतखाम का पूजा अर्चना कर पंथी व बाबा जी के जयकारे के साथ पालो चढ़ाव का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि श्री बघेल जी कहा कि यह हम सबके लिये सौभाग्य की बात है भारत देश के महान संत का जन्म हमारे छत्तीसगढ़ में हुआ । जिन्होने मानव मानव एक समान का संदेश देते हुए पूरे मानव समाज को जगाने का कार्य किया। उनकी सत्य के प्रति अटूट आस्था थी,जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा,उनके इस प्रभाव के चलते लाखों लोग उनके अनुयायी बन गए और इस तरह छत्तीसगढ़ में ‘सतनाम पंथ’ की स्थापना हुई,बाबा गुरु घासीदास जी का जीवन व उनके बताए हुए संदेश युगों-युगों तक मानवता का संदेश देता रहेगा।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण एवं मंच संचालन शीतल कोठारी ने किया।जैतखंभ निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री का आभार विष्णु डहरे ने किया।
जयंती कार्यक्रम पर पंथी नृत्य जय सतनाम अमृतधारा पार्टी राहुद,रात्रिकालीन में जय सूर्या छत्तीसगढी लोककला नाचा पार्टी रानीबाहरा की शानदार प्रस्तुति हुई।
इस दौरान आयोजन समिति के नरेंद्र नवरंगे,कौशल्या महिलवार पूर्व अध्यक्ष जप,विमल साहू,राजेंद्र यादव,बाला राम कोसरे,नागेश्वर बारले,भविष्य जैन,ओमप्रकाश देशलहरे,संजय देशलाहरे,शिवकुमार,मुरली डहरे,विजेंद्र गेंदरे,जयचंद नबरंगे,किशोर देशलहरे,दुर्गेश साहू,भुवन मारकंडे,सुमित डहरे,धर्मेंद्र बंजारे,प्यारे टंडन, दूज राम कोसरे,धर्मेंद्र बारले,पवन डहरे,शिवनाथ बंजारे,नोमेश चंद्राकर सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है